Women Side Effects of Tobacco: तंबाकू के सेवन से महिलाओं में पनप रही ये गंभीर बीमारियां, कैंसर का भी खतरा
Women Side Effects of Tobacco तंबाकू का सेवन शरीर में समस्याओं के अलावा कुछ देता ही नहीं है। तंबाकू का या धूम्रपान का धुंआ मानव शरीर की जिस भी कोशिका के संपर्क में आता है उसे हानि पहुंचाता है जो आगे चलकर गंभीर बीमारियां पैदा हो जाती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Side Effects of Tobacco: तंबाकू का सेवन करना हर इंसान के लिए नुकसानदायक है। कई बार तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। बावजूद इसके देश में तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों की तादात लगातार बढ़ रही है।
यहां तक कि महिलाएं भी तंबाकू के सेवन से परहेज नहीं कर रही हैं। देश में किसी ने किसी रूप में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है चाहे वह बीडी हो, सिगरेट अथवा गुटखा हो। तंबाकू खाने वाले लोगों में कैंसर भी कई तरह से पनप रहा है। अगर लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर तंबाकू का सेवन करना नहीं छोड़ते हैं तो कैंसर जैसी बीमारी से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी।
तंबाकू के सेवन से खासकर महिलाओं में कई तरह की बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। तंबाकू (बीडी, सिगरेट, खैनी, गुटखा आदि) का लगातार सेवन लगभग शरीर के हर अंग को नुकसान पहुंचाता है साथ ही स्वास्थ्य सबंधी परेशानियों का जोखिम भी बढ़ाता है।
तंबाकू का सेवन शरीर में समस्याओं के अलावा कुछ देता ही नहीं है। तंबाकू का या धूम्रपान का धुंआ मानव शरीर की जिस भी कोशिका के संपर्क में आता है उसे हानि पहुंचाता है जो आगे चलकर गंभीर बीमारियां पैदा हो जाती है।
तंबाकू के सेवन से शरीर को नुकसान
1- तंबाकू खाने वाले व्यक्ति में मुहं, गले या फिर फेफड़ों का कैंसर होने की प्रबल संभावना रहती है। लेकिन तंबाकू फेफड़े के कैंसर का कारण तो बन ही सकता है, साथ ही तंबाकू का सेवन करने वाले महिलाओं को फेफड़े संबंधी अन्य रोग जैसे सीओपीडी, टीबी, निमोनिया आदि का जोखिम अधिक होता है।
2-रिपोर्ट के मुताबिक, तंबाकू सेवन करने वाली महिलाओं में गर्भपात की दर सामान्य महिलाओं से तकरीबन 15 फीसदी अधिक होती है। तम्बाकू सेवन के कारण महिलाओं में फेफड़ों का कैंसर, दिल का दौरा, सांस की बीमारी, प्रजनन सम्बन्धी विकार, निमोनिया, माहवारी से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती है। महिलाओं में इन तमाम जोखिमों के अलावा प्रीमेच्योर मेनोपोज, स्पॉन्टेनियस एबॉर्शन, सर्विकल कैंसर का जोखिम होता है।
3-तंबाकू का सेवन टाइप 2 डायबिटीज, एसिडिटी की समस्या, दृष्टिदोष का भी कारण बनता है, और हड्डियों से कैल्शियम कम कर देता है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।
4-तम्बाकू का इस्तेमाल करने के नुकसान आपके दिल को बहुत ही कमजोर बनाने का काम करते हैं। आप में से जो लोग 4-5 साल से गुटखे का सेवन कर रहे हैं उन्हें ये जरूर महसूस होता होगा की उनका दिल पहले से काफी कमजोर हो गया है। गुटखा दिल पर बहुत ही बुरा असर डालता है, दिल कमजोर हो जाने के कारण कई तरह की दिल से सम्बंधित बीमारियाँ आपको हो सकती हैं। कई लोगों का दिल तो इतना कमजोर हो जाता है की छोटी से छोटी चिंता को लेकर भी उनकी दिल की धडकन बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं।