Move to Jagran APP

Women Health Tips: महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें 5 चीजें

Women Health Tips महिलाओं के लिए गुड़ भी वरदान साबित होता है। इसमें सोडियम और पोटेशियम पाया जाता है। इससे अनियमित माहवारी की समस्या से छुटकारा मिलता है। आसान शब्दों में कहें तो माहवारी सही समय पर होता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 28 Jan 2023 11:54 AM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2023 11:54 AM (IST)
Women Health Tips: महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें 5 चीजें
Women Health Tips: महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें 5 चीजें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Women Health Tips: काम की अधिकता की वजह से महिलाएं अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती है। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से पीरियड्स भी प्रभावित होता है। सही समय पर पीरियड्स न होने पर तनाव और बढ़ जाता है। अगर आप भी अनियमित माहवारी की समस्या से परेशान हैं, तो डाइट में इन 5 चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

-महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए रोजाना अदरक की चाय पिएं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर, अनियमित माहवारी से निजात दिलाने में अदरक दवा समान है। अदरक में जिंजरोल नामक एक यौगिक होता है जो शरीर में सूजन को कम करता है। इससे माहवारी सही समय पर होता है।

-महिलाओं के लिए गुड़ भी वरदान साबित होता है। इसमें सोडियम और पोटेशियम पाया जाता है। इससे अनियमित माहवारी की समस्या से छुटकारा मिलता है। आसान शब्दों में कहें तो माहवारी सही समय पर होता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसके लिए गुड़ का सेवन जरूर करें।

-हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मेथी पानी के सेवन से भी मासिक धर्म नियमित होता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी के दाने भिगोकर रख दें। अगली सुबह मेथी पानी को गर्म कर सेवन करें।

-अगर आप माहवारी ठीक करना चाहती हैं, तो हल्दी को डाइट में जरूर शामिल करें। इसके सेवन से अनियमित माहवारी को सही करने में मदद मिलती है। इसके लिए हल्दी वाला दूध का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा, अचार और सब्जी में हल्दी का सेवन कर सकती हैं।

-विटामिन-सी रिच फूड्स में में एस्कॉर्बिक एसिड भी पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व पीरियड्स को ट्रिगर करने में सहायक होते हैं। इसके लिए संतरा, कीवी, नींबू, स्ट्रॉबेरी और आंवले का सेवन जरूर करें। आप विटामिन-सी रिच फलों का जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.