इन 9 दिनों में ऐसा क्या खाएं जिससे वजन भी कम हो जाए और व्रत भी पूरा हो सके, जानें यहां
ऐसा कहा जाता है कि विभिन्न प्रकार के आहार अपनाने से वजन कम होता है। अगर हां तो हमें इन 9 दिनों में क्या-क्या खाना चाहिए जिससे वजन भी कम हो जाए और व्रत भी पूरा हो सके जानेंगे एक्सपर्ट द्वारा।
कई आहार आपको वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। कम कार्ब्स वाले आहार, कम वसा वाले आहार, अधिक फल और सब्जियां खाना अच्छा माना जाता है, लेकिन कोई अकेली चीज़ आपके वजन को कम करने में मदद नहीं करती। इन सबको मिलाकर ही आप वज़न कम कर सकते हैं। कई बार लोग सोचते हैं कि उन्हें भूख लगी है, जबकि वे वास्तव में प्यास होते हैं। ऐसे में प्यास लगने पर हम खाना खा लेते हैं। इन 9 दिनों का एक डाइट प्लैन देखें। इससे इम्यून को बढ़ाने के साथ-साथ टॉक्सिंस के सिस्टम को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलेगी।
दिन 1: पहले दिन कुट्टू या राजगिरे का चीला या उत्तपम, साबूदाना खिचड़ी खाएं।
दिन 2: दूसरे दिन, कुट्टू का डोसा या कुट्टू और सेब का सूप, आलू की सब्जी का सेवन करें।
दिन 3: साबूदाना या मखाना खीर, शकरकंद की खीर जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं।
दिन 4: कुट्टू विद कस्टर्ड और साबूदाना खीर बनाएं। फल और मेवे भी ऐड कर सकते हैं।
दिन 5: पालक पनीर और मखाना की सब्जी (सेंधा नमक के साथ), बनाना वॉलनट लस्सी और कच्चे केले की सब्जी बनाकर खाएं।
दिन 6: साबूदाना खीर को फलों के साथ या साबूदाना दही, अरबी कोफ्ता, फलों की चाट लें।
दिन 7: खिचड़ी बनाएं। चीनी की जगह गुड़ बनाएं। टोफू या पनीर के साथ भरवां रोल बनाएं।
दिन 8: अरबी या केले के कटलेट्स बनाएं। इसे बेक्ड या एयर फ्रायर कर तैयार करें।
दिन 9: साबूदाना उपमा बनाएं।
जरूरी टिप्स
जो भी खाएं, बहुत कम मात्रा में खाएं। 3 घंटे के अंतराल पर कुछ न कुछ खा लें। खूब पानी पीएं। वॉक पर जाएं। कुछ देर मेडिटेशन करें। अच्छा व मनपसंद संगीत सुनें। अगर आप अस्वस्थ महसूस करें तो उपवास न करें। इस दौरान पर्याप्त प्रोटीन जरूर लें।
कुट्टू का चीला
यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है और आवश्यक विटामिन और खनिज प्रदान करता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इस वजह से यह पचाने में आसान और मधुमेह के लिए अच्छा है। यह चीला सामान्य दिनों में भी बनाया जा सकता है, यह बहुत ही सेहतमंद और पौष्टिक होता है।
सामग्री
200 ग्राम कुट्टू का आटा, 1/2 टीस्पून सेंधा नमक, 1 टेबलस्पून कटा हुआ धनिया, 1 टीस्पून कसी हुई अदरक, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 आलू का लच्छा, 1 कद्दूकस किया खीरा,
अन्य सामग्री: जरूरत भर घी या तेल
एक बोल में सारी सामग्री मिलाएं। नॉनस्टिक पैन पर तेल या घी लगाएं। अब एक चम्मच से बैटर फैलाएं। चीले पर साइड में तेल लगाएं और पलटते हुए दोनों ओर से सेंकें। गरमा गर्म परोसें।
न्यूट्रिशनल वैल्यू: प्रति 100 ग्राम के लिए
फैट- 1.8 ग्राम
प्रोटीन- 13 ग्राम
एनर्जी- 457 किलोकैल
कार्ब्स- 96 ग्राम
फाइबर- 7 ग्राम
कैल्शियम- 68 मिलीग्राम
आयरन- 8.4 मिलीग्राम
(भव्या सिंह, एग्ज़िक्यूटिव न्यूट्रिशनिस्ट, नोएडा से बातचीत पर आधारित)
Pic credit- Pinterest, mintsrecipes