Move to Jagran APP

क्या है Strep Throat, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव

जब व्यक्ति जीवाणु ए स्ट्रेप्टोकॉकस से संक्रमित होता है तो तेज बुखार साथ गले में सूजन और दर्द होती है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। खासकर बच्चों को स्ट्रेप थ्रोट की शिकायत अधिक होती है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 03:04 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 03:04 PM (IST)
क्या है Strep Throat, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव
सामान्य लक्षणों में गुनगुना गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से बहुत जल्द आराम मिलता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। स्ट्रेप थ्रोट एक संक्रमित रोग है जो जीवाणु से फैलती है। विशेषज्ञों की मानें तो जीवाणु ए स्ट्रेप्टोकॉकस स्ट्रेप थ्रोट की मुख्य वजह है। जब व्यक्ति जीवाणु ए स्ट्रेप्टोकॉकस से संक्रमित होता है, तो तेज बुखार साथ गले में सूजन और दर्द होती है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। खासकर बच्चों को स्ट्रेप थ्रोट की शिकायत अधिक होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को खाने, पीने और बोलने में बहुत तकलीफ होती है। वहीं, संक्रमित व्यक्ति के छींकने और खांसने पर दूसरा व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है। इसके लिए स्ट्रेप थ्रोट में आवश्यक सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। अगर आपको स्ट्रेप थ्रोट के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

loksabha election banner

स्ट्रेप थ्रोट क्या है

जैसा कि हम सब जानते हैं कि स्ट्रेप थ्रोट जीवाणु ए स्ट्रेप्टोकॉकस से फैलती है। अतः यह एक जीवाणु संक्रमण है। इस रोग में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए संक्रमित से मिलने के वक्त मास्क जरूर पहनें।

स्ट्रेप थ्रोट के लक्षण

-मुंह में छाले

-पेट में दर्द

-सिरदर्द

-गले में खराश

-बुखार

-उल्टी होना

-भूख न लगना

स्ट्रेप थ्रोट का कारण

यह एक संक्रमित बीमारी है। इसमें जीवाणु के संपर्क में आने के बाद आंख, कान और गले को छूने से व्यक्ति संक्रमित हो जाता है। सामान्य लक्षणों में गले में खराश, सूजन और दर्द होती है। इसके बाद बुखार, सिरदर्द, उल्टी आदि जैसे लक्षण भी देखने को मिलते हैं।

स्ट्रेप थ्रोट से बचाव

स्ट्रेप थ्रोट के लक्षण नजर आने पर डॉक्टरी सलाह जरूरी है। सामान्य लक्षणों में गुनगुना गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही गर्म पेय पदार्थों के सेवन से भी राहत मिलता है। अगर अधिक परेशानी है, तो त्वरित डॉक्टर परामर्श लें।

--खाना खाने से पहले और चेहरे को छूने से पहले अपने हाथ को जरूर धोएं। भले ही आप अपने हाथों को 10 मिनट पहले ही क्यों न धोएं हो।

-अनचाही वस्तुओं को छूने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अत: छूने के बाद अपने हाथों को जरूर धोएं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.