Move to Jagran APP

Right Way To Eat Fruits: फलों के खाने का सही समय और तरीका क्या है, जानिए सब कुछ

Right Way To Eat Fruits फल हेल्दी डाइट का हिस्सा है जिसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। फल मोटापा कंट्रोल रखते ही साथ ही पाचन भी दुरुस्त करते हैं। इतने उपयोगी फलों का सेवन कब और कैसे करना चाहिए यह जरूर जानिए।

By Shahina NoorEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 04:34 PM (IST)
Right Way To Eat Fruits: फलों के खाने का सही समय और तरीका क्या है, जानिए सब कुछ
फलों का एक साथ सेवन आपके पाचन को बिगाड़ सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। फल खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फल खाने से पाचनतंत्र मजबूत होता है, साथ ही बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। फल ना सिर्फ उम्र में इज़ाफा करते हैं बल्कि हमारी बॉडी की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। फल बॉडी में खनिज और विटामिन की पूर्ती करते हैं साथ ही बॉडी को एनर्जी भी देते हैं। जो लोग वज़न को कंट्रोल करना चाहते हैं वो फलों का सेवन करें। इतने उपयोगी फलों का सेवन कब और कैसे करना चाहिए यह जानना बेहद जरूरी है। कुछ लोग फलों का सेवन खाने के बाद करते हैं जो बॉडी में फैट बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है।

loksabha election banner

फल हेल्दी डाइट का हिस्सा है, जिसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि फलों को कैसे खाना चाहिए? फलों को खाने का सही तरीका क्या है? आइए जानते हैं फलों का सेवन कैसे करें।

फलों को साथ मिलाकर नहीं करें उनका सेवन: 

फलों का एक साथ सेवन आपके पाचन को बिगाड़ सकता है। अलग-अलग फलों को पचने में अलग-अलग समय लगता है। एक साथ फलों का सेवन करने से आपके पाचन तंत्र पर बोझ पड़ता है। फलों का सेवन करते हैं तो एक समय में एक ही फल खाएं।

किस समय फल खाना फायदेमंद है

फल खाने का सबसे सही समय और तरीका है उसे स्नैक के रूप में खाया जाए। आप सुबह ब्रेकफास्ट के बाद या शाम को फल खा सकते हैं। फल खाने के बाद ध्यान रखें कि आप कुछ और हैवी फूड्स का सेवन नहीं करें। आप एक्सरसाइज के बाद भी फ्रूट्स खा सकते हैं, यह हमारे शरीर को नेचुरल शुगर और विटामिन देते हैं। इन पोषक तत्वों की वजह से ही इनका रात में सेवन करने से बचना चाहिए। फल खाते समय ध्यान दें कि फलों का सेवन चबाकर ही करें। फलों को चबाकर खाएंगे तो आपका पाचन आसानी से होगा।

फल कैसे खाएं और किस तरह के खाएं:

याद रखें कि फलों का सेवन हमेशा चबाकर करें। फलों को काटकर खाने से बेहतर है कि उन्हें साबुत ही खाएं।  साबूत फल खाने से हम उनके रेशों का भी खाते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.