Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाने के लिए रोजाना करें ये 4 क्रॉलिंग एक्सरसाइज
विशेषज्ञों की मानें तो क्रॉलिंग एक्सरसाइज करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इससे शरीर में लचीलापन आता है पीठ और रीढ़ की कमर मजबूत होती है। जबकि कैलोरीज बर्न होती है। इस एक्सरसाइज में गोरिल्ला की तरह होकर क्रॉलिंग करना अथवा कूदना रहता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। जब बात क्रॉलिंग की आती है, तो सबसे पहले दिमाग में बच्चे की क्रॉलिंग आती है। क्रॉलिंग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों की मानें तो क्रॉलिंग एक्सरसाइज करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इससे शरीर में लचीलापन आता है, पीठ और रीढ़ की कमर मजबूत होती है। जबकि कैलोरीज बर्न होती है। आधुनिक समय में खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से मोटापे की समस्या आम बात हो गई है। इसके लिए खानपान और वर्कआउट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना इन क्रॉलिंग एक्सरसाइज को जरूर करें। आइए जानते हैं -
बियर क्रॉलिंग
इस एक्सरसाइज में बियर की तरह होकर क्रॉलिंग करना रहता है। इसके लिए जानवर की तरह हाथों का इस्तेमाल कर चार पैर पर खड़े हो जाएं। इस दौरान ध्यान रखें कि आपकी पीठ और गर्दन एक सीध में रहें। जबकि हाथों और पैरों के बीच दूरी रखें। अब इस मुद्रा में क्रॉल करें।
गोरिल्ला क्रॉलिंग
इस एक्सरसाइज में गोरिल्ला की तरह होकर क्रॉलिंग करना अथवा कूदना रहता है। इसके लिए आप गोरिल्ला मुद्रा में आकर आगे की ओर जंप करें। इस एक्सरसाइज को अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार करें।
बेबी क्रॉलिंग
इस एक्सरसाइज में बच्चे की मुद्रा में आकर क्रॉलिंग करना होता है। इसके लिए आप अपने हाथों का सहारा लेकर फर्श पर कुछ समय तक क्रॉल करें। इससे फैट बर्न होता है और मोटापे में आराम मिलता है।
साइड वे बेबी क्रॉलिंग
इसके लिए प्लैंक पोज में आ जाएं। अब क्रॉलिंग के समय आगे नहीं बढ़ना है, बल्कि दाहिने अथवा बाएं साइड क्रॉल करना है। इसे आप बारी बारी से दोहरा सकते हैं। पहली बार में दाएं तरफ क्रॉल करें। दूसरी बार बाएं तरफ क्रॉल करें। इन एक्सरसाइज को रोजाना करने से बढ़ते वजन में आराम मिलता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।