Weight Loss Tips: महज 7 दिन में वजन घटाने के लिए रोजाना खाली पेट पिएं यह ड्रिंक
जैसा कि हम सब जानते हैं कि बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए ग्रीन टी सबसे उत्तम पेय है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। इनमें एक एंटीऑक्सीडेंट कैटेचिन है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: आधुनिक समय में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। इसका मुख्य कारण गलत खानपान और खराब दिनचर्या है। विशेषज्ञों की मानें तो कैलोरीज गेन के अनुपात में कैलोरीज बर्न नहीं करने के चलते वजन बढ़ता है। साथ ही डाइट में जंक फ़ूड और शुगर अधिक लेने से भी वजन बढ़ता है। खासकर त्योहार के सीजन में लोग न चाहकर भी स्वीट्स और स्नैक्स से दूर नहीं रह पाते हैं। इससे वजन बढ़ने का भी खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी त्योहार के मौसम में वजन बढ़ने की चिंता से परेशान हैं, तो आप त्योहार के सीजन में इस ड्रिंक का सेवन कर बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
जैसा कि हम सब जानते हैं कि बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए ग्रीन टी सबसे उत्तम पेय है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। इनमें एक एंटीऑक्सीडेंट कैटेचिन है। एक शोध के अनुसार, 12 हफ्ते तक रोजाना ग्रीन टी पीने से 3 किलो से अधिक वजन कम हो सकता है। साथ ही कई ग्रीन टी के कई अन्य फायदे भी हैं। ग्रीन टी के सेवन से सूजन कम होता है और दिल-दिमाग की सेहत में सुधार होता है। ग्रीन टी को सबसे उत्तम डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है। इसमें कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिनसे टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल जाता है।
कैसे बनाएं ड्रिंक
-1 चम्मच ग्रीन टी
-6-7 पुदीने के पत्ते
-1 चम्मच नींबू का रस
-2-3 कप पानी
-1 चम्मच शहद
एक बर्तन में पानी गर्म कर लें। अब पानी को सामान्य होने तक रहने दें। इसके बाद पानी में पुदीने के पत्ते, नींबू का रस, अदरक, शहद और ग्रीन टी अच्छी तरह से मिलाएं। ग्रीन टी ड्रिंक तैयार है। इस ड्रिंक का रोजाना खाली पेट सेवन करें। इसके साथ ही संतुलित आहार और वर्कआउट जरूर करें।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी फिटनेस प्रोग्राम को शुरू करने या डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह लें।