Benefits Of Chair Pose : इस एक योग को करने से ठीक होते हैं अनेक रोग, जानें तरीका
Benefits Of Chair Pose यह आसन दो शब्द कुर्सी अर्थात बैठने की जगह और आसन अर्थात बैठने की मुद्रा से बना हुआ है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Chair Pose :आधुनिक जीवन शैली में स्वस्थ रहना एक चुनौती है। गलत खान-पान, अनिद्रा और व्यायाम से दूर रहने के कारण लोग आए दिन बीमार होते रहते हैं। इसके साथ ही लोग भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम तन और मन दोनों से स्वस्थ रहें, और इसके लिए योग सबसे आसान तरीका है। योग करने से शारीरिक और मानसिक दोनों समस्याएं दूर होता है। साथ ही दिन भर आप तरोताज़ा महसूस करते हैं। योग के अनेक आसन है। इसमें एक आसन कुर्सीआसन है, जिसे उत्कटासन और इंग्लिश में चेयर पोज़ कहा जाता है। आइए जानते हैं क्या है कुर्सी आसन, इसे कैसे करते हैं और क्या है इसके फायदे।
उत्कटासन क्या है : यह आसन दो शब्द कुर्सी अर्थात बैठने की जगह और आसन अर्थात बैठने की मुद्रा से बना हुआ है। इस आसन की सबसे मजेदार बात यह है कि यह आसन कुर्सी पर बैठने की काल्पनिक मुद्रा है।
उत्कटासन कैसे करें: प्रातः काल स्वच्छ जगह पर एक दरी बिछा लें। अब सूर्य नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाएं। इसके बाद एक गहरी सांस लें। इसके बाद अपने हाथों को हवा में लहराते हुए ऊपर ले जाएं। जबकि अपने शरीर को धीरे-धीरे बैठने की मुद्रा में लाएं ( जैसे आप कुर्सी पर बैठते हैं ) इस मुद्रा में कुछ पल के लिए रुकें। इसके बाद पुनः अपनी मुद्रा में आ जाएं। ऐसा रोजाना करें।
उत्कटासन के फायदे: उत्कटासन करने के कई फायदे हैं। इसे करने से कमर मजबूत होती है, जांघों एवं पंजों में मजबूती आती है। इससे रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल होती है। वहीं, इस आसन को करने से शरीर में ताजगी बनी रहती है। जिन लोगों को पेट संबंधी समस्यााएं होती हैं, उनके लिए उत्कटासन रामबाण दवा है। इसे करने से कब्ज, बदहज़मी, अपच आदि की समस्या दूर होती है।