Move to Jagran APP

अस्थमा के मरीजों के लिए रामबाण दवा है विजयसार, ऐसे करें रोजाना सेवन

आयुर्वेद में विजयसार को औषधि माना जाता है। इसके फल पत्तियां और लकड़ियों को दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। खासकर डायबिटीज अस्थमा दस्त त्वचा संबंधी बीमारियों में विजयसार बेहद फायदेमंद साबित होता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Mon, 23 Aug 2021 11:53 PM (IST)Updated: Mon, 23 Aug 2021 11:53 PM (IST)
अस्थमा के मरीजों के लिए रामबाण दवा है विजयसार, ऐसे करें रोजाना सेवन
डायबिटीज, अस्थमा, दस्त, त्वचा संबंधी बीमारियों में विजयसार बेहद फायदेमंद साबित होता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अस्थमा को हिंदी और देसी भाषा में दमा कहते हैं। यह सांस संबंधी बीमारी है। इस बीमारी में श्वसन नलियों में सूजन हो जाती है। इसके चलते पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में बहुत दिक्कत होती है। विशेषज्ञों की मानें तो अस्थमा एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चलती रहती है। साथ ही अस्थमा एलर्जी और प्रदूषण की वजह से भी होती है। इसके लिए अस्थमा के मरीजों को सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। खासकर कोरोना काल में अस्थमा से पीड़ित लोग अपने घरों में रहें और रोजाना काढ़ा का सेवन जरूर करें। साथ ही रोजाना सांस संबंधी योग जरूर करें। इसके अलावा, आप अस्थमा को कंट्रोल करने के लिए विजयसार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कई शोधों में दावा किया गया है कि विजयसार के इस्तेमाल से अस्थमा में राहत मिलता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

विजयसार क्या है

आयुर्वेद में विजयसार को औषधि माना जाता है। इसकी पत्तियां और लकड़ियों को दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, फल का सेवन किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के चलते विजयसार को रामबाण दवा कहा जाता है। खासकर डायबिटीज, अस्थमा, दस्त, त्वचा संबंधी बीमारियों में विजयसार बेहद फायदेमंद साबित होता है। अंग्रेजी में इसे मालाबार ट्री कहा जाता है। इस पेड़ की ऊंचाई 30 मीटर होती है। विजयसार के पेड़ पहाड़ी इलाकों में पाए जाते हैं।

क्या कहती है शोध

रिसर्च गेट पर छपी एक लेख में विजयसार के बारे में विस्तार से बताया गया है। यह शोध Pharmacology of Pterocarpus marsupium Roxb के तत्वाधान में की गई है। इस शोध की मानें तो विजयसार में एंटी-डायबिटिक, एंटी-अस्थमा, एंटी-इंफ्लेमेटरी आदि के गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज समेत अस्थमा में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए अस्थमा के मरीज विजयसार का सेवन कर सकते हैं।

कैसे करें सेवन

विजयसार के फल का सेवन कर सकते हैं। वहीं, इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर सेवन करें। साथ ही आप विजयसार की लकड़ियों को सुखाकर और पीसकर चूर्ण तैयार कर सकते हैं। विजयसार के चूर्ण को रोजाना सुबह में खाली पेट पानी के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। आप अपनी सुविधानुसार विजयसार का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.