बालों को गिरने से रोकने के ये हैं असरदार उपाय, जानें-इस्तेमाल करने के तरीके
कई लोगों में यह तनाव के चलते होता है जिसे टेलोजेन एफ्लुवियम कहा जाता है। इस दौरान शैम्पू अथवा कंघी करने के समय बाल गिरते हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गलत खान-पान, खराब जीवन शैली और तनाव के चलते असमय बाल पकने और गिरने लगते हैं। इसके साथ ही यह आनुवंशिकी भी हो सकता है। अगर परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी बाल गिरने की समस्या है तो इसका सामना आने वाली पीढ़ियों को भी करना पड़ता है।
जबकि कई लोगों में यह तनाव के चलते होता है, जिसे टेलोजेन एफ्लुवियम कहा जाता है। इस दौरान शैम्पू अथवा कंघी करने के समय बाल गिरते हैं। अपनी दिनचर्या में सुधार, मेडिशन और कुछ उपायों को अपनाकर इसे कम किया जा सकता है। अगर आप भी असमय बालों के गिरने से परेशान हैं तो इन उपायों को अपना सकते हैं-
बालों की मालिश करें
आप असमय बालों को गिरने को मालिश के जरिए कम कर सकते हैं। इसके लिए कोई विशेष पद्धति की जरूरत नहीं है, बल्कि घर में मौजूद सरसों का तेल, नारियल का तेल, बादाम का तेल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उपाय बहुत ही लाभकारी होता है।
विषेशज्ञों का कहना है कि अगर बालों की उचित मालिश की जाती है तो इससे बालों को स्कैल्प यानी रोम में रक्त संचरण बढ़ जाता है। इससे बालों की जड़ों को मजबूती प्राप्त होती है। इसके साथ ही यह तनाव को भी दूर करता है, जिससे बालों के गिरने की समस्या दूर होती है।
बादाम का तेल और प्याज का रस फायदेमंद
बादाम का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन-ई पाया जाता है जो बालों को असमय गिरने से रोकता है। जबकि प्याज में सल्फर पाया पाया जाता है जो बालों के असमय गिरने की समस्या को दूर करता है। साथ ही बालों के विकास में मददगार साबित होता है। इसलिए बादाम के तेल और प्याज के रस को मिलाकर बालों में लगाने से बालों के गिरने की समस्या से मुक्ति मिलती है। जबकि बाल घने और मुलायम होते हैं।
मेडिटेशन करें
बालों के असमय पकने और गिरने की एक मुख्य वजह तनाव भी है। ऐसे में तनाव को दूर करने के लिए रोजाना मेडिटेशन (ध्यान) जरूर करें। इससे तनाव दूर होता है। साथ ही हार्मोन भी नियंत्रित होता है। आप चाहे तो सुबह और शाम दोनों समय मेडिटेशन कर सकते हैं।
करी पत्ता भी है लाभकारी
आप चाहे तो करी पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए करी पत्ते को नारियल तेल में मिलाकर गर्म कर लें। इसके बाद जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इससे बालों की मालिश करें। फिर आधे घंटे के बाद बालों को शैम्पू से धो लें। इसे सप्ताह में एक बार यूज करें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।