पीएम मोदी के फिटनेस वीडियो को लाखों लोग अपना रहे हैं, जानिए उनके फिटनेस टिप्स
PM Modi Fitness Video- आप भी इस लॉकडाउन मोदी आसन कीजिए और सेहतमंद रहें। वक्त का सही इस्तेमाल भी होगा आप तंदरुस्त भी रहेंगे।
नई दिल्ली,लाइफस्टाइल डेस्क। लॉकडाउन में हर कोई अपने-अपने घरों में कैद है। लोग कहीं जा नहीं सकते, इसलिए बॉडी शिथिल होने लगी है। इस स्थिति में भारत की सदियों पुरानी पहचान योग जबरदस्त काम की चीज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्थिति से निपटने के लिए लोगों को योग के टिप्स दिए हैं। इन टिप्स को देश के लाखों लोग अपने जीवन में अपना रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने पिछले सोमवार को ट्विटर पर इन योग आसनों के टिप्स की लिंक शेयर की थी। इस लिंक को जब आप खोलेंगे तो इसमें छोटे-छोटे 32 वीडियो हैं। इन वीडियो में पीएम योग के आसन बताए गए हैं। पीएम ने जिस लिंक को ट्विटर पर शेयर किया है, उस लिंक पर अब तक 3.35 लाख लोगों ने विजिट किया है। इसके अलावा इन वीडियो को कई अन्य लोगों और न्यूज वेबसाइट ने कट कर अलग से यूट्यूब पर डाला है। इन सबको लाखों लोगों ने खोला है और अपने घरों में इन आसनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
पीएम के जीवन से गहराई से जुड़ा है योग
हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की फिटनेस बहुत गजब की है। इस फिटनेस का राज योग है, जिसे वे हर रोज कर रहे हैं। खुद मोदी ने इस काम के बारे में बताया है। पूरा देश जानता है कि हमारे पीएम की रूटीन में योग करना शामिल है। रविवार को देश से मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने कोरोना वायरस पर विस्तार से चर्चा की थी। उन्होंने लोगों को लॉकडाउन के दौरान वक्त बिताने के तरीके भी बताए थे। तभी पीएम ने योग को लेकर चर्चा की थी और लोगों से कहा था कि आप अपने वीडियो शेयर करें।
सोमवार सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट में कुछ वीडियो अपलोड किए, जिनमें अलग-अलग योगासनों के बारे में बताया गया है। ये वीडियोज खूब देखे जा रहे हैं। इन वीडियोज को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, मन की बात के दौरान कुछ लोगों ने मुझसे पूछा कि आपका फिटनेस रूटीन क्या है। इसलिए मैं कुछ योगा स्टेप्स के वीडियो आप सब से शेयर कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि आप लोग भी योग को अपनी रोजाना की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे। पीएम ने यह भी लिखा, मैं न तो फिटनेस एक्सपर्ट हूं, न ही मेडिकल एक्सपर्ट। योग करना मेरे जीवन का हिस्सा है। इसे मैं कई वर्षों से कर रहा हूं और इसका मुझे फायदा भी हुआ है। इसके साथ मैं यह भी कहना चाहूंगा कि आपमें से कई फिटनेस के अलग-अलग तरीके से फायदे लेते होंगे। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप जिस तरह से फिट रहते हैं, उसी तरीके के वीडियो लोगों के साथ शेयर करें।
पीएम ने दिए ये टिप्स
- मोदी ने 32 वीडियो शेयर किया है। इनमें एक वीडियो हिन्दी में और एक वीडियो अंग्रेजी में है। इनमें सबसे ऊपर है वृक्षासन। इसमें कहा गया है कि इस आसन में आपके शरीर की स्थिति तनी हुई और मजबूत हो जाती है।
- पीएम को योगासन का दूसरा वीडियो है ताड़ासन। ताड़ यानी ताड़ का पेड़। इस आसन को करते समय आपके शरीर की स्थिति ताड़ के पेड़ के समान ऊंची और मजबूत हो जाती है।
- ताड़ासन के बाद त्रिकोनासन की चर्चा है। इस आसन को करने से हमारा शरीर यानी हाथ, पैर और रीढ़ की हड्डी त्रिकोन का आकार ले लेती है। इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत हो जाती है।
- ताड़ासन और त्रिकोनासन के बाद अर्धचंद्रासन योग बताया गया है। अर्द्ध चंद्रासन को करते समय शरीर की स्थिति आधी चक्र की जैसी हो जाती है। यानी पहिए के समान गोलाकार में हो जाती है।
- चक्रासन के बाद पाद हस्तासन। इसमें हाथों को पैरों तक ले जाना होता। इसमें सीधे खड़े होकर हाथ को ऊपर लाया जाता है। फिर लंबी सांस लेकर हाथ को पैर तक धीरे-धीरे लाया जाता है। इस आसन से रीढ़ की हड्डी लचीली होती है। यह आसन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली तकलीफों से राहत दिलाता है।
- हसतासन के बाद भद्रसान का आसन है। यह आसन आपके तन और मन को दृढ़ता प्रदान करता है। इसमें बैठकर पूरा पैरों खोलकर आगे किया जाता है। फिर पैर को मूलाधार के पास समेट लिया जाता है। यह लंबे समय तक बैठने की मुद्रा है। इससे मेडिटेशन भी कर सकते है। यह आसन शरीर को दृढ़ करता है और मस्तिष्क को स्थिर करता है। यह घुटने के दर्द को भी सही करता है।
अगर आप मोदी जी के पूरे योगासन के टिप्स को देखना चाहते हैं तो इस लिंक्स पर क्लिक कर इस देख सकते हैं। ये लिंक्स है “https://t.co/Ptzxb7R8dN”
Written By Shahina Noor