Move to Jagran APP

High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल करने में कारगर साबित होते हैं ये फूड्स

High Cholesterol हेल्थ एक्सपर्ट्स बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फैटी फिश खाने की सलाह देते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड्स खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसके लिए डाइट में साल्मन टूना आदि मछलियों को शामिल कर सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Tue, 29 Nov 2022 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 08:55 PM (IST)
High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल करने में कारगर साबित होते हैं ये फूड्स
High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल करने में कारगर साबित होते हैं ये फूड्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए डाइट पर पैनी नजर रखनी पड़ती है। वहीं, डाइट में घुलनशील फाइबर रिच चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। बढ़े कोलेस्ट्रॉल से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना अनिवार्य है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना इन चीजों का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

फाइबर रिच फूड शामिल करें

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में घुलनशील फाइबर रिच चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना बीन्स, साबुत अनाज, अंकुरित दालों का सेवन कर सकते हैं। इन चीजों के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

सूखे मेवे और बीज का सेवन करें

सूखे मेवे और बीज में आवश्यक सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदा मिलता है। इसके लिए रोजाना सूखे मेवे और बीज का सेवन करें। इनमें आप बादाम, अखरोट, एवोकाडो आदि चीजें खा सकते हैं।

फैटी फिश खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फैटी फिश खाने की सलाह देते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड्स खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में साल्मन, टूना आदि मछलियों को शामिल कर सकते हैं।

ऑलिव ऑयल यूज करें

ऑलिव ऑयल में ओलेइक एसिड, पामिटिक एसिड और लिनोलेइक एसिड पाया जाता है। ये दोनों एसिड शरीर में जमे फैट को कम करने में फायदेमंद साबित होते हैं। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें।

फलों का सेवन करें

विभिन्न प्रकार के फलों में घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। घुलनशील फाइबर चीजों के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। इसके लिए रोजाना फलों का सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.