Move to Jagran APP

महिलाओं की ढलती उम्र पर लगेगा ब्रेक, बस डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड

आज की बिगड़ती लाइफस्टाइल उम्र से पहले लोगों को बूढ़ा बना रही है। ऐसे में महिलाएं ये सुपरफूड खाकर बढ़ती उम्र पर रोक लगा सकती हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 12:33 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 12:33 PM (IST)
महिलाओं की ढलती उम्र पर लगेगा ब्रेक, बस डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड
महिलाओं की ढलती उम्र पर लगेगा ब्रेक, बस डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड

prime article banner

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।आज की बिगड़ती लाइफस्टाइल उम्र से पहले लोगों को बूढ़ा बना रही है। कहीं समय से पहले लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं तो कहीं चेहरे पर झुर्रियां पड़ रही हैं। वहीं महिलाओं पर तो ये और ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसकी वजह ये है कि आज महिलाएं पहले की अपेक्षा बाहर भी एक्टिव हैं। ऐसे में घर और बाहर दोनों जगहों की जिम्मेदारी संभालने में वे खुद का ख्याल नहीं रख पाती हैं और वे समय से पहले बूढ़ी होने लगती हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ ऐसे सुपरफूड, जिनको खाने से आपकी बढ़ती उम्र पर ब्रेक लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं...

रोज एक गिलास दूध 

महिलाओं में सबसे ज्यादा जो समस्या होती है,वो है कैल्शियम की। बढ़ती उम्र के साथ उनमें हड्डिया कमजोर होने लगती हैं। इसलिए महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है कि वे हर दिन कम से रात को सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पिएं. रात को दूध पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसके साथ ही बॉडी में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी नहीं होती है। इसलिए महिलाएं दूध पीना तो बिल्कुल भी अवॉयड न करें।

पालक और अनाज खाएं

एक स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन महिलाओं में आयरन की कमी पाई जाती है उनमें ज्ञान संबंधी कार्य करने की क्षमता बेहद कम होती है। इसलिए बींस,आलू,पालक,अनाज आदि चीजों में आयरन पाया जाता है। ऐसे में हर दिन ये चीजें जरूर खाएं। 

एक सेब हर रोज

हर रोज एक सेब खाना चाहिए। इसकी सलाह डॉक्टर भी देते हैं, दरअसल सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचूर मात्रा में विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं, इसलिए हर महिला को अपनी रोजाना की डायट में एक सेब जरूर शामिल करना चाहिए। सेब खाने से महिलाओं के शरीर में खून की कमी नहीं होती है और यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल रखता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.