Move to Jagran APP

नॉर्थ इंडिया की ये जायकेदार डिशेज़ तेजी से बढ़ाती हैं आपका वजन, जानें इनके हेल्दी ऑप्शन्स

हफ्ते भर वर्कआउट करने के बाद चिकन टिक्का बिरयानी देखते ही उस पर टूट पड़ते हैं तो बता दें कि इससे हफ्ते भर की मेहनत बर्बाद हो जाती है। तो ऐसे में क्या खाएं कि मन भी भर जाए और मोटापा भी न बढ़े इसके लिए चुनें ये हेल्दी ऑप्शन।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 08:00 AM (IST)
नॉर्थ इंडिया की ये जायकेदार डिशेज़ तेजी से बढ़ाती हैं आपका वजन, जानें इनके हेल्दी ऑप्शन्स
टेबल पर बर्तनों में सर्व की गई जायकेदार डिशेज़

नॉर्थ इंडियन फूड के जायकों से तो वाकिफ होंगे ही। जिसे स्वादिष्ट बनाने के लिए तमाम तरह के मसालों के साथ घी, मक्खन, तेल का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। बेशक इन्हें खाकर आपको अच्छा फील होता होगा लेकिन खाना स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी खाएं। ज्यादातर नॉर्थ इंडियन डिशेज़ कैलोरी में बहुत हाई होती हैं जो तेजी से आपका वजन बढ़ाने का काम करती हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ क्विज़ीन और उनके कैलोरी के बारे में बताएंगे साथ ही उनके हेल्दी ऑप्शन भी। जिससे अगली बार आप सोच-समझकर खाना ऑर्डर करें।

prime article banner

छोले भटूरे

लोगों को फूले हुए नरम-गरम छोले भटूरे बहुत भाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भटूरे में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है।

कैलोरी (प्रति सर्विंग)

(दो भटूरे के साथ): 641 या (दो कुल्चे के साथ): 425 किलोकैल

कैसे खाएं

तो अगर आप ज्यादा कैलोरी नहीं लेना चाहते छोले के साथ भटूरे के जगह कुल्चे खाएं।

बिरयानी

स्वाद के साथ बिरयानी कैलरी से भी भरपूर होती है। नॉन वेजिटेरियन और वेजिटेरियन दोनों तरह से इसे बनाया जा सकता है।

कैलोरी (प्रति सर्विंग)

1 प्लेट मटन बिरयानी: 352, 1 प्लेट चिकन बिरयानी: 348, मिक्स वेज बिरयानी- 310 किलोकैल

कैसे खाएं

कम कैलोरी इनटेक के लिए अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो मटन के बजाय चिकन बिरयानी का चुनाव करें। क्योंकि यह काफी ऑयली होती है, इसलिए इसके साथ दही या रायते का ऑर्डर जरूर दें।

चिकन टिक्का

यह तंदूरी डिश लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। वेजिटेरियन्स के लिए इसके ऑप्शन में पनीर टिक्का होता है।

कैलोरी (प्रति सर्विगं)

1 बटर नान: 191, तंदूरी रोटी: 54, चिकन टिक्का: 581, पनीर टिक्का: 589 किलोकैल

कैसे खाएं

मिल-बांट कर खाना बेहतर होगा। इसके साथ बटर नान की जगह तंदूरी रोटी ऑर्डर करें तो एक्स्ट्रा कैलोरी से बच जाएंगे।

स्वीट डिश

मिठाइयों के बिना खाने को अधूरा माना जाता है। तो जान लें किस तरह की स्वीटडिश खाना रहेगा सही।

कैलोरी (प्रति सर्विंग)

2 गुलाबजामुन: 318, 2 रसगुल्ले: 277 किलोकैल

कैसे खाएं

डायबिटीज नहीं है तो स्वीट डिश का बेफ्रिक होकर आनंद लें और गुलाबजामुन के बजाय रसगुल्ले हेल्दी रहेंगे।

Pic credit- Pixabay


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.