खाने में शामिल करें ये 5 फूड,सिर और कमर दर्द में मिलेगी राहत !
आजकल की तनाव भरी जिंदगी ने शरीर को तमाम तरह की बीमारियों से घेर दिया हैं। इनमें सिर और कमर दर्द तो आम समस्या होती जा रही है।
नई दिल्ली लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल की तनाव भरी जिंदगी ने शरीर को तमाम तरह की बीमारियों से घेर दिया हैं। इनमें सिर और कमर दर्द तो आम समस्या होती जा रही है। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि ये दर्द लंबे समय तक टिक जाते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे फूड बताने जा रहे हैं, जिनको खाने से इस दर्द में आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से फूडए जिन्हें खाने से आप
राहत पा सकते हैं
हल्दी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है हल्दी। ये प्राकृतिक दर्द निवारक भी है। इसमें मौजूद कुरकुमीन नामक तत्व दर्द से लड़ने में मदद करता है। हल्दी का सेवन करने से शरीर के ऊतक नष्ट होने से बचते हैं और नर्व सेल्स में सुधार होता है। साथ ही दर्द की समस्या को दूर भगाता है।
प्याज
प्याज केवल किसी भी सब्जी का स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि इसमें क्वरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो उन एन्जाइम से लड़ने में मदद करता है जिसके कारण दर्द होता है। इसके अलावा ये रोग प्रतिरोधक तंत्र को भी सुधारता है। इसलिए अगर आप खाने में प्याज अवॉयड करते हैं तो इसे जरूर खाएं।
अदरक
अदरक केवल खांसी-जुकाम में ही राहत नहीं देता। इसमें मौजूद जिंजेरॉल्स नामक एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
लहसुन
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है। यह एक एंटीबायोटिक होता है। ये भी लंबे समय से रहने वाले दर्द से राहत देता है। इसके साथ ही इसमें सल्फर भी होता है, जो टीसेल्स के प्रोडक्शन को उत्तेजित करता है।