प्रेग्नेंसी में मां गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, बच्चे पर पड़ता है बुरा असर
प्रेग्नेंसी में मां को बहुत एहतियात बरतनी पड़ती है क्योंकि इस दौरान जो कुछ भी मां खाती हैं उसका सीधा असर उनके बच्चे पर पड़ता है।
प्रेग्नेंसी में मां को बहुत एहतियात बरतनी पड़ती है। खाने-पीने का खासतौर पर ध्यान देना होता है, क्योंकि जो कुछ भी मां खाती हैं, उसका सीधा उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिनको इस वक्त खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं आइए जानते हैं ऐसे 5 चीजों के बारे में।
पपीता: सबसे पहले तो इस लिस्ट में शामिल होता है पपीता। हमेशा फायदा पहुंचाना वाला ये फल सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस दौरान पपीता खाने से मिसकैरज की संभावना बढ़ जाती है, दरअसल कच्चे या आधे पके हुए पपीते में लैटेक्स की अधिकता होती है, जो कि गर्भाश्य को नुकसान पहुंचाता है।
कच्चा अंडा: कच्चे अंडा में हानिकारक जीव, ई-कोलाई और साल्मोनेला पाया जाता है। यह गर्भवती महिला में आंतों का इंफेक्शन पैदा कर सकता है। इसलिए इस दौरान कच्चा अंडा खाने से भी बचना चाहिए।
चाइनीज फूड: जंक फूड तो हमेशा से ही हेल्थ के लिए ठीक नहीं होते लेकिन बात अगर प्रेग्नेंसी के दौरान की हो तो ये और ज्यादा खतरनाक हो जाती है। इसमें मौजूद एमएसजी यानी मोनो सोडियम गूलामेट, जो फीटस के विकास के लिए हानिकारक है और इसके चलते काई बार जन्म के बाद भी बच्चे में डिफेक्ट्स दिख सकते हैं। इसमें मौजूद सोया सॉस में नमक की भारी मात्रा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है. प्रेग्नेंट वूमन के लिए बेहद खतरनाक है।
ज्यादा नमक: इस दौरान जरूरत से ज्यादा नमक खाना भी खतरनाक है। इससे इससे दिल की बीमारियों का खरा बढ़ जाता है। लेकिन प्रेग्नेंसी में न केवल ब्लड प्रेशर बढ़ता है, बल्कि चेहरा, हाथ, पैर आदि में सूजन आ सकता है।
शराब: शराब तो किसी भी स्थिति में अच्छी नहीं मानी जाती लेकिन इस दौरान ड्रिंक करने से बच्चे के विकास पर बुरा असर पड़ता है।