Move to Jagran APP

Tea for Weight Loss: हफ्ते भर में वजन कम कर देगी 'सेब की चाय', जानें इसे बनाने का तरीका और दूसरे फायदे

Tea for Weight Loss वजन कम करने के लक्ष्य को पूरा करने में सेब की चाय बहुत हद तक मददगार साबित हो सकती है। इस चाय को पीने के और भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका व अन्य फायदों के बारे में।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 12:16 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 12:16 PM (IST)
Tea for Weight Loss: हफ्ते भर में वजन कम कर देगी 'सेब की चाय', जानें इसे बनाने का तरीका और दूसरे फायदे
Tea for Weight Loss: वजन कम करने में बेहद फायदेमंद है सेब की चाय

स्योर आपने भी ये सुना ही होगा कि रोजाना एक सेब खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई सारे ऐसे न्यूट्रिएंट्स शामिल होते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जिसके सेवन से कई सारी गंभीर बीमारियों का खतरा टाला जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेब को ऐसे खाने के बजाय आप इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं और ये कई सारे फायदों से भरपूर होती है। आइए जानते हैं सेब की चाय बनाने का तरीका और इसके ऐसे ही अद्भुत फायदों के बारे में।

loksabha election banner

ऐसे बनाएंगे सेब की चाय

एक पैन में एक से डेढ़ कप पानी धीमी आंच पर उबलने के लिए रख दें।

- इसके साथ ही इसमें टी बैग और नींबू का रस मिक्स करें।

- जैसे ही पानी में उबाल आने लगे तब इसमें सेब के कटे टुकड़े डालें और कुछ देर और उबलने दें।

- अब बारी है इसमें दालचीनी पाउडर मिलाने की। इसके बाद छानकर आराम से पिएं।

सेब की चाय के फायदे

वजन करती है कम

सेब में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है तो इसका किसी भी रूप में सेवन चर्बी नहीं बढ़ने देता। चाय में मौजूद सेब का अर्क, दालचीनी और नींबू सभी वजन कम करने में मददगार होता है।

पाचन तंत्र सुधारे

सेब की चाय पीने से डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है इसकी वजह है इसमें मौजूद फाइबर और मैलिक एसिड। डाइजेशन सही रहने से कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्याएं भी कोसों दूर रहती हैं। और तो और सेब की चाय दांतों के पीलेपन से भी छुटकारा दिलाती है।

बॉडी की करती है डिटॉक्स

इस चाय के नियमित सेवन से शरीर के अंदर मौजूद गंदगी भी आसानी से बाहर निकल जाती है। इसके अलावा ये चाय कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाती है। यहां तक कि बढ़ती उम्र को भी इस चाय के सेवन से थामा जा सकता है।

ब्लड शुगर करती है कंट्रोल

डायबिटीज मरीजों के लिए तो ये चाय बहुत ही फायदेमंद है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है। 

Pic credit- pexels


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.