Move to Jagran APP

Grapes vs Raisins: क्या भिगोई हुई किशमिश ताज़ा अंगूर से ज़्यादा फायदेमंद होती है? जानें सच्चाई

Grapes vs Raisins सेहत के लिए पोषक तत्व कितने ज़रूरी होते हैं यह तो आप जानते ही हैं। ऐसे में ड्राईफ्रूट्स को डाइट में शामिल कर लेना बहुत आसान होता है। आज हम बात कर रहे हैं किशमिश और अंगूर की। इनमें से क्या बेहतर है?

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 02:00 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 02:06 PM (IST)
Grapes vs Raisins: क्या भिगोई हुई किशमिश ताज़ा अंगूर से ज़्यादा फायदेमंद होती है? जानें सच्चाई
Grapes vs Raisins: क्या ताज़ा अंगूर से बेहतर होती है भिगोई हुई किशमिश?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Grapes vs Raisins: किशमिश को डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद होता है यह आपने कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ताज़ा अंगूर और किशमिश में से क्या खाना ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है? अगर नहीं तो यह लेख ज़रूर पढ़ें।

loksabha election banner

किशमिश दूसरे ड्राईफ्रूट्स की तुलना एंटीऑक्सीडेंट्स से भरी होती है। साथ ही फाइबर और पोटेशियम की उच्च मात्रा भी होती है। शोध बताते हैं कि इन्हें रोज़ाना खाने से दिल की बीमारी, हाई ब्लड शुगर लेवल का ख़तरा कम होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है।

ड्राई फ्रूट्स के सेवन से आपको आसानी से ज़रूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। यही वजह है कि कई बार लोग ताज़ा फलों की जगह इन्हें खाना पसंद करते हैं। किशमिश के मामले में एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि इन्हें खाने से पहले भिगो लें। इससे फायदे दोगुने हो जाते हैं और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है।

भीगी हुई किशमिश या ताज़ा अंगूर?

सवाल यह पैदा होता है कि क्या ताज़ा अंगूर ज़्यादा हेल्दी होते हैं, या फिर भिगोई हुई किशमिश? अगर विकल्प दिया जाए, तो ताजे अंगूर या भीगी हुई किशमिश में से क्या चुनना चाहिए? पोषण विशेषज्ञ भुवन रस्तोगी ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस बारे में शेयर किया था। उनके मुताबिक, किशमिश तभी खानी चाहिए जब ताज़े अंगूर का मौसम न हो। अगर ताज़ा अंगूर मिल रहे हैं, तो बेहतर है कि उनका लाभ उठाया जाए।

View this post on Instagram

A post shared by Bhuvan Rastogi (@bhuvan_rastogi)

उन्होंने कहा कि भारत में यह मान्यता है कि भीगे हुई किशमिश एक सुपरफूड है। यह एक आम सलाह है कि किशमिश को भिगो कर खाएं और उसका पानी भी पिएं। उन्होंने यह भी कहा कि किशमिश सूखे हुए अंगूर ही तो है, और इनको खाने से कोई ज़्यादा फायदे नहीं मिलते।

किशमिश से बेहतर कैसे हैं ताज़ा अंगूर?

भुवन रस्तोगी ने कहा कि अंगूर को जब किशमिश बनाने के लिए सुखाया जाता है, तो इसके विटामिन्स खो जाते हैं। उन्होंने बताया कि USDA के डाटाबेस के अनुसार, अंगूर में किशमिश की तुलना 15 गुना अधिक विटामिन-K, 6 गुना अधिक विटामिन-E और C, दो गुना अधिक विटामिन B1 और B2 होता है।

​Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.