Move to Jagran APP

Remedies For Dry Cough: सूखी खांसी से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का जरूर करें सेवन

शहद के सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। एंटी बैक्टीरियल गुण के चलते सर्दी-खांसी और जुकाम में आराम मिलता है। वहीं अगर आप लंबे समय से सूखी खांसी से परेशान हैं तो शहद का सेवन कर सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 03:10 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 03:10 PM (IST)
Remedies For Dry Cough: सूखी खांसी से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का जरूर करें सेवन
Remedies For Dry Cough: सूखी खांसी से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का जरूर करें सेवन

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Remedies For Dry Cough: बदलते मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में आसमान तापमान की वजह से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। इसके लिए डाइट में विटामिन सी और डी युक्त चीजों को शामिल करें। साथ ही रोजाना काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। वहीं सूखी खांसी से निजात पाने के लिए किचन में मौजूद इन चीजों के सेवन करें। इन चीजों के सेवन से सूखी खांसी में बहुत जल्द आराम मिलता है। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

शहद का सेवन करें

शहद के सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। एंटीबैक्टीरियल गुण के चलते सर्दी-खांसी और जुकाम में आराम मिलता है। वहीं, अगर आप लंबे समय से सूखी खांसी से परेशान हैं, तो शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से सूखी खांसी में बहुत जल्द आराम मिलता है।

अदरक का सेवन करें

डॉक्टर हमेशा बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए अदरक चाय पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, अदरक के काढ़ा का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के चलते सूखी खांसी में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके अलावा, बदलते मौसम में होने वाली बीमारियां भी दूर होती हैं।

मसाला टी का सेवन करें

आजकल ग्रीन ट्री ट्रेंडिंग में है। इसके अलावा, गुड़हल की चाय, नींबू की चाय, दूध वाली चाय भी प्रचलन में हैं। इनमें एक मसाला चाय भी है। इस चाय को मसालों से तैयार किया जाता है। इसमें दालचीनी, अदरक, काली मिर्च, लौंग आदि का इस्तेमाल किया जाता है। मसाला टी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेटिव के गुण पाए जाते हैं। ये सभी आवश्यक तत्व सूखी खांसी को दूर करने में सहायक होते हैं।

पिपरमेंट का इस्तेमाल करें

पिपरमेंट में मेंथॉल पाया जाता है। इससे सूखी खांसी में आराम मिलता है। साथ ही गले की खराश दूर होती है। पिपरमेंट युक्त चाय पीने से बदलते मौसम में होने वाली बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी और जुकाम में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए पिपरमेंट चाय का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.