Pregnancy Tips: डिलेवरी के बाद इन 4 बातों का रखें ख़्याल, नहीं बढ़ेगा वज़न
Pregnancy Tips प्रेग्नेंसी में डिलिवरी के बाद महिलाएं शारीरिक रूप से कमज़ोर हो जाती हैं और फिजिकल एक्टिविटी ज़्यादा नहीं कर पातीं जिससे वज़न बढ़ता जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए एक खास समय होता है, जिसे वे हमेशा के लिए यादों में संजोय रखती हैं। इस दौरान उन्हें अपने साथ-साथ होने वाले बच्चे की सेहत को ध्यान में रखते हुए खास आहार लेना चाहिए। ऐसा इसलिए भी ज़रूरी क्योंकि, डिलीवरी के बाद कई महिलाओं को वज़न ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ जाता है। जिसे घटाना पहले से भी ज़्यादा मुश्किल हो जाता है। डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वज़न के पीछे की वजह महिलाओं का खानपान के प्रति लापरवाही को माना जाता है।
हालांकि, ज़्यादातर महिलाओं का फोकस डिलिवरी के बाद बच्चे पर होता इसलिए वे अपनी सेहत पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे पाती। सही आहार न लेने की वजह से उनका वज़न बढ़ने लगता है। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं कि डिलिवरी के बाद वज़न घटाना नामुमकिन या बेहद मुश्किल है। आपको सिर्फ अपनी डाइट का खास ख्याल रखना है।
इसके अलावा प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं शारीरिक रूप से कमज़ोर भी हो जाती हैं और फिजिकल एक्टिविटी ज़्यादा नहीं कर पातीं। यही कारण है कि उनका वज़न बढ़ जाता है। इसके अलावा हाइपोथायरॉयड बीमारी भी प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं का वज़न बढ़ने का कारण बनती है। जिसकी वजह से कई महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इन बातों का रखें ख्याल
1. अगर आप अपने बढ़ते वज़न और मोटापे को कम करना चाहती हैं, तो समय पर भोजन करें और डाइट में फल व सब्जियां ज़्यादा खाएं। विटामिन, खनिज, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और ओमेगा-3 एस ऐसी चीज़ें हैं, जो नई मां के लिए ज़रूरी हैं। अगर आपके आहार में ये सभी चीज़ें मौजूद हैं, तो डिलिवरी के बाद सामान्य अवस्था में आने में दिक्कत नहीं होगी।
2. गर्भावस्था के दौरान भी महिलाएं अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें, तो भी वज़न की समस्या नहीं होती। अपने बच्चे को मां का दूध ही पिलाएं क्यूंकी इससे बच्चा भी हेल्दी रहता है और महिला के शरीर की कैलोरी खर्च होती है और इससे महिलाओं का वज़न नहीं बढ़ता।
3. इसके अलावा डिलीवरी के बाद महिलाओं को रोज़ाना वॉक करना चाहिए और हल्की एक्सराइज़ भी कर सकती हैं। जिससे उनका वज़न नियंत्रित रहेगा। हालांकि, इस दौरान अपने पेट का विशेष ध्यान रखें और आराम से बैठकर शारीरिक क्रिया करती रहें। इससे आपकी फिटनेस बनी रहेगी।
4. डिलीवरी के बाद भी आपको मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए। मसालेदार भोजन स्तनपान के ज़रिए आपके नवजात शिशु को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे उसकी आंतें और रक्त प्रवाह प्रभावित हो सकती हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।