Belly Fat Tips: बिना किसी उपकरण और हेवी वर्कआउट के घटाएं बेली फैट, पूरे शरीर के लिए होगा फायदेमंद
No Equipment Belly Fat Burn पेट की चर्बी बढ़ते ही उसे खत्म करने की हमारी जंग शुरू हो जाती है और हम तुरंत नए-नए व्यायाम और कसरत करना शुरू कर देते हैं। लेकिन इसे कम करने के लिए कुछ ट्रिक्स हैं जिसे आपको जानना चाहिए।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Belly Fat Tips: हमारे डेली वर्कआउट करने के सबसे अधिक कारणों में से एक है हमारा बैली फैट। जैसे ही हमें नजर आता है कि हमारे पेट की चर्बी बढ़ रही है, उसे खत्म करने की हमारी जंग शुरू हो जाती है और हम तुरंत नए-नए तरह के कसरत करना शुरू कर देते हैं। लेकिन बेली फैट बर्न करने के लिए कोई एक एक्सरसाइज या रूटीन नहीं है। बेली फैट कम करने के लिए किसी एक चीज पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। इसके लिए आपको हर तरफ से जागरुक रहने और अपनी डेली लाइफ में बदलाव करने की जरूरत होती है। स्वस्थ आदतों के मिश्रण से ही इसे कम किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए कुछ सरल और प्रभावी तरीके हैं, जिसे आपको जानना चाहिए।
बेली फैट कम करने के आसान तरीके-
कम कैलोरी वाले आहार लें
लेस कैलोरी वाला आहार सभी तरह के फैट/वजन कम करने का एकमात्र समाधान है, चाहे आप व्यायाम करें या ना करें। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप एक दिन में जितनी कैलोरी का सेवन करते हैं उससे अधिक कैलोरी बर्न भी कर रहे हैं। इसे आप अपने दैनिक आहार को लेने के साथ ही कुछ गतिविधियों के जरिए भी कम कर सकते हैं जैसे दौड़ने, जॉगिंग, वेट ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से कैलोरी बर्न किया जा सकता है। जैसे-जैसे आप अपने कैलोरी की कमी को बनाए रखते हैं, आपका शरीर उन एक्सट्रा किलोज को कम करना शुरू कर देता है।
संपूर्ण शरीर का फैट होता है कम
हमारा शरीर इस तरह से बना है कि इसके पूरे हिस्से पर चर्बी जमा होती है और पूरे हिस्से से चर्बी कम भी होती है। कोई भी आहार या कसरत शरीर के किसी विशेष हिस्से को टारगेट नहीं कर सकता है। नतीजतन, आपके फिटनेस रूटीन का प्रभाव हमेशा समान रूप से दिखाई देता है। इसलिए यदि आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए खासतौर से कोई व्यायाम नहीं है। आपको संपूर्ण शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम करना शुरू करना होगा जिसका असर आपको धीरे-धीरे बेली फैट पर भी दिखने लगेगा। इसमें समय लग सकता है क्योंकि पेट की चर्बी जैसे कुछ संबंधित क्षेत्र जिद्दी होते हैं और बहुत धीरे-धीरे फैन निकालते हैं। लेकिन अगर आप लगातार बने रहते हैं और सक्रिय रूप से अपने फिटनेस रूटीन पर काम करते हैं, तो आपको परिणाम अवश्य दिखाई देगा।
खाने को ट्रैक करें
पेट की चर्बी को जलाने के लिए आपको केवल एक ही व्यायाम की आवश्यकता है, वह है अपने भोजन पर नियंत्रण रखा और आप दिनभर में क्या और कितना खाते हैं इसे ट्रैक करना। चाय/कॉफी या फल जो आप एक दिन में खाते हैं, खाना पकाने में उपयोग की जाने वाली प्रत्येक सामग्री जैसे घी/तेल, सब्जियां, पनीर तक इन सभी चीजों का आपको ट्रैक रखना होगा। इसके अलावा आप दिन में कितनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं इसपर भी नजर रखने की जरूरत है। लगातार कैलोरी की कमी होने से कुछ हफ्तों में आपको शरीर की चर्बी में कमी देखने को मिल सकती है और समय के साथ आपको बेली फैट में भी फर्क नजर आने लगेगा। यह लंबी प्रक्रिया है और जल्दी परिणाम की इच्छा रखना आपको निराश कर सकती है।
शारीरिक गतिविधी
पेट की चर्बी को जलाने के लिए आप जो सबसे अच्छा व्यायाम कर सकते हैं, वह है कैलोरी से भरे भोजन की प्लेट को दूर रखना। इसके लिए किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, डायट के अलावा आप घर पर रहकर कुछ योगासन कर सकते हैं, जैसे कि सूर्य नमस्कार, या फिर सुबह या शाम को टहलने, रनिंग और जॉगिंग करने से इस प्रक्रिया को गति मिलेगी और परिणाम जल्दी नजर आएगा। बस एक आरामदायक प्रयास और सतर्क आदत से आप समय के साथ बेली फैट घटा लेंगे। कैलोरी नियंत्रण और सुंतलित आहार और थोड़ी शारीरिक गतिविधी केवल पेट की चर्बी ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की चर्बी को कम करने का असरदार तरीका है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।