Move to Jagran APP

Wheel Yoga: व्हील योगा से खुद को 49 साल की उम्र में भी फिट रखती हैं मलाइका अरोड़ा, जानें क्या हैं इसके फायदे

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। 49 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती रहती हैं। इसी बीच मलाइका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Mon, 30 Jan 2023 05:13 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2023 05:13 PM (IST)
Wheel Yoga: व्हील योगा से खुद को 49 साल की उम्र में भी फिट रखती हैं मलाइका अरोड़ा, जानें क्या हैं इसके फायदे
व्हील योगा से खुद को फिट रखती हैं मलाइका अरोड़ा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Wheel Yoga: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी खूबसूरती और कमाल की फिटनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। 49 साल की उम्र में भी मलाइका अपनी गजब की फिटनेस से कई यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने खुद को इतना मेंनटेन कर रखा है कि उन्हें देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं। वह अक्सर अपनी योग क्लास के बाहर स्पॉट होती रहती हैं। साथ ही वह आए दिन सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ अपनी फिटनेस वीडियो साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में एक बार फिर फैंस को अपनी फिटनेस ट्रेनिंग का झलक दिखाई है।

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by DIVA YOGA (@thedivayoga)

मलाइका ने शेयर किया फिटनेस वीडियो

कुछ घंटों पहले से ही साझा की गई इस वीडियो में मलाइका एक बार फिर फैंस को फिटनेस गोल्स देती नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो में व्हील योगा करती दिखाई दे रही हैं। अपनी इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी फ्लेक्सिबिलिटी से लोगों को हैरान कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने फैंस के साथ व्हील योगा के फायदे भी बताए। उन्होंने बताया कि व्हील योगा करने से हार्ट चक्र या अनाहत चक्र को खोलने में मदद मिलती है। साथ ही इससे स्ट्रेस भी कम होता है। तो चलिए जानते हैं व्हील योगा से होने वाले फायदों के बारे में-

  • बीते कुछ समय से लोकप्रिय हुए व्हील योगा को करने से आपको शरीर के दर्द, हंचिंग जैसी परेशानियों से भी राहत मिलती है।
  • इस योग की मदद से आप कई कठिन एक्सरसाइज को आसानी से कर सकते हैं। अगर आपको स्ट्रेच करने दिक्कत होती है, तो इसके लिए व्हील योगा फायदेमंद होगा।
  • इस योग को करने से आपका शरीर लचीला बनता है। ऐसे में इसे अपनी रूटीन में शामिल करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।
  • व्हील योगा करने से आपको शरीर के दर्द से भी राहत मिलेगी। इस योग के कुछ पोज करने से पेट, छाती, पीठ या कंधों के दर्द से भी राहत मिलती है।
  • यह योग रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में भी काफी लाभदायक है। इसे करने से पीठ दर्द से निजात मिलेगी।
  • अगर आप घंटों तक लैपटॉप और कम्प्यूटर पर काम करते हैं, तो इसकी वजह से गर्दन और कमर में होने वाले दर्द से भी व्हील योगा आराम दिलाता है।
  • साथ ही इस एक्सरसाइज करने से आपका मन शांत और आप खुद को नकारात्मक विचारों से दूर भी रख पाएंगे।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Instagram/malaikaaroraofficial


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.