Move to Jagran APP

Mahashivratri 2023: शिवरात्रि पर लगाएं महाकाल को ठंडाई का भोग, सेहत के लिए है कई प्रकार से फायदेमंद

Mahashivratri 2023 फरवरी में 18 तारीख को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। भक्तगण इस दिन महाकाल को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं पूजा-पाठ करते हैं साथ ही भगवान को ठंडाई का भोग भी लगाते हैं यहां जान लें इसकी रेसिपी।

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghPublished: Tue, 07 Feb 2023 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2023 07:28 AM (IST)
Mahashivratri 2023: शिवरात्रि पर लगाएं महाकाल को ठंडाई का भोग, सेहत के लिए है कई प्रकार से फायदेमंद
Mahashivratri 2023: शिवरात्रि पर लगाएं भोलेनाथ को ठंडाई का भोग

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mahashivratri 2023: भोलेनाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि किसी त्यौहार से कम नहीं। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं, उनके लिए व्रत रखते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय चीज़ों का भोग लगाते हैं जिसमें से एक है ठंडाई। इस साल 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। पूरे दिन व्रत रखने के बाद ठंडाई पीकर लोग व्रत खोलते हैं। ठंडाई न सिर्फ भगवान शिव को प्रिय है बल्कि इसे पीने से सेहत को भी कई सारे फायदे होते हैं। आइए जानते हैं ठंडाई पीने से सेहत को होने वाले लाभों के बारे में। 

loksabha election banner

कब्ज की समस्या होती है दूर

ठंडाई बनाने में इस्तेमाल होने वाला पॉपी सीड्स (खसखस) गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल जलन से राहत पहुंचाने का काम करता है। ठंडाई बनाने में दूध, ड्राय फ्रूट्स का भी यूज होता है। ये सारी ही चीज़ें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याओं में आराम मिलता है।

एनर्जी से भरपूर

ठंडाई बनाते वक्त बहुत से लोग इसमें तरबूज और कद्दू का बीज भी मिलाते हैं। तो ठंडई का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर को ताकत और एनर्जी भी देता है। 

मुंह के छालों से राहत  

मुंह के छालों की वजह पेट की गड़बड़ी होती है। तो ठंडई के सेवन से पेट ठंडा रहता है और कब्ज से लेकर गैस, एसिडिटी की प्रॉब्लम भी दूर रहती है। तो इससे छालों की समस्या नहीं होती है। 

पान ठंडाई की रेसिपी

पान के पत्ते 2, इलायची 4, पिस्ता ¼ कप, दूध 2 कप, चीनी 2 चम्मच

विधि

- सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धो लें।

- मिक्सी में इन पत्तों को, साथ ही पिस्ता, इलायची, चीनी और आधा कप दूध भी डालें और अच्छी तरह से पीस लें। कुछ भी साबुत नहीं रहना चाहिए वरना ठंडाई पीने में फिर मजा नहीं आएगा। 

- इसके बाद इसमें बचा हुआ दूध डालकर भी पीस लें।

- तैयार है लजीज पान की ठंडाई।

Pic credit- freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.