बालों की समस्या और बढ़ते वजन में कारगर साबित होता है कोकम
इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों में लाभदायक होते हैं। खासकर बालों की समस्या और बढ़ते वजन को कम करने में यह कारगर फल है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोकम एक फल है। मसाले के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। जबकि आयुर्वेद में इसका औषधि के रूप में यूज किया जाता है। दक्षिण और पश्चिम भारत में इसका अधिक इस्तेमाल होता है। गुजरात और महाराष्ट्र में कोकम का उपयोग करी में किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों में लाभदायक होते हैं। खासकर बालों की समस्या और बढ़ते वजन को कम करने में यह कारगर फल है। अगर आप असमय बालों के गिरने और टूटने से परेशान हैं, तो आप कोकम के फल का यूज़ अपने बालों पर कर सकते हैं। यह न केवल बालों को टूटने और पकने से रोकता है, बल्कि बालों को घने, लंबे और काले भी करते हैं। अगर आप इस फल से अनजान हैं, तो आइए इसके फायदे जानते हैं-
बालों के लिए फायदेमंद
विशेषज्ञों की मानें तो कोकम बालों की समस्या को दूर करने में सक्षम है। इसके लिए आप कोकम के पके फलों को शैंपू की तरह यूज़ कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है और आपके बाल सिल्की और शाइनी हो सकता है।
वजन कम कर सकता है
कोकम में hydrochloric acid हाइड्रोक्क्लोरिक एसिड पाया जाता है जो भूख को दबाने का काम करता है। इसके सेवन से हर समय पेट भरा महसूस होता है। आसान शब्दों में कहे तो यह फाइबर के समानुपात काम करता है। कोकम के इस गुण के चलते इसे वजन कम करने में कारगर माना जाता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
कोरोना वायरस महामारी के दौरान इम्यून सिस्टम मजबूत रहना बेहद जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देता है। इसके साथ ही अन्य बीमारियों से बचने के लिए भी अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए कोकम का सेवन करना उत्तम होता है। इसमें एंटी-वायरल और एंटी बैक्टिरल गुण पाए जाते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।