डायबिटीज़ के मरीजों का डाइट प्लान कैसा होना चाहिए, जानें यहां
विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज़ के मरीजों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर शर्करा स्तर में बढ़ोतरी होती है तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक जीवनशैली में डायबिटीज एक आम समस्या बन गई है। इस बीमारी में भूख और प्यास अधिक लगती है। यह बीमारी शरीर के शर्करा के स्तर बढ़ने से होती है। इसे समाप्त नहीं किया जा सकता है, बल्कि नियंत्रित किया जा सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज़ के मरीजों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर शर्करा स्तर में बढ़ोतरी होती है, तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए डॉक्टर्स डाइट प्लान फॉलो करने की सलाह देते हैं। अगर आपको डायबिटीज का डाइट प्लान पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-
सुबह का नाश्ता
डायबिटीज़ के मरीज नाश्ते में पपीता, एवाकाडो, नारियल पानी, छाछ उबले अंडे, सब्जियां, दूध आदि ले सकते हैं। आप चाहे तो अपने नाश्ते में दूध भी जोड़ सकते हैं। साथ ही बादाम और अखरोट जरूर खाएं।
दोपहर का भोजन
आप दिन के खाने में चावल, चपाती दाल, सब्जियां, पनीर, चिकन, सलाद आदि चीज़ें खा सकते हैं। इसके साथ ही आप मछली और फल भी खा सकते हैं। कार्बोहाइड्रेट युक्त फलों का सेवन कर सकते हैं। सुबह की सैर बेहद फायदेमंद होता है।
शाम का नाश्ता
आप शाम के समय में तैलीय चीज़ों का बिल्कुल सेवन न करें। इसके बदले में लाइट डिश लें। आप इस समय स्नैक्स में साउथ इंडियन फूड्स खा सकते हैं। आप चाहे तो शाम में सूखे मेवे भी खा सकते हैं। इसमें किशमिश और खजूर को बिल्कुल न जोड़ें।
रात का खाना
डायबिटीज़ के मरीज रात में चावल, चपाती दाल, सब्जियां आदि ले सकते हैं। आप इसके साथ ही सूप भी ले सकते हैं। अगर आपको मीठा खाने का मन करता है तो आप अल्प मात्रा में स्वाद के लिए खा सकते हैं। इसके साथ ही रोजाना वर्कआउट जरूर करें और पानी खूब पिंए।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।