फटाफट हिचकी रोकने के लिए इन चीज़ों का करें इस्तेमाल, जल्द मिलेगा आराम
लगातार हिचकी आने से सांस लेने में कठिनाई होती है। गले और सीने में दर्द भी होने लगता है। ऐसी स्थति में आपको डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अक्सर आप ये कहते सुना होगा कि जब कोई याद करता है, तो हिचकी आती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि दादी-नानी के जमाने की यह प्रथा गलत नहीं है। इसके साथ ही हिचकी आने के कई अन्य कारण भी हैं। इनमें ज्यादा खाना, ज्यादा पानी पीना, मसालेदार चीजें खाना आदि प्रमुख हैं। लगातार हिचकी आने से सांस लेने में कठिनाई होती है। गले और सीने में दर्द भी होने लगता है। ऐसी स्थति में आपको डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। हालांकि, सामन्य हिचकी को आप घर पर ही ठीक कर सकते हैं। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-
पानी पिएं
जब कभी आपको हिचकी आने लगती है और आप इससे परेशान हो जाते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक गिलास पानी सांस रोककर पिएं। दादी-नानी के इस नुस्खे से बहुत जल्द आराम मिलता है।
चीनी चबाएं
चीनी को हिचकी का सबसे पुराना उपचार माना जाता है। जब कभी आपको हिचकी आती है, तो एक चम्मच अथवा उससे कम चीनी को मुंह में लेकर टॉफ़ी की तरह चूंसे। ऐसा करने से भी हिचकी बड़ी जल्दी रुक जाती है।
शहद खाएं
विशेषज्ञों की मानें तो हिचकी के समय में शहद खाने से बहुत जल्द आराम मिलता है। इससे नर्व सिस्टम सही से काम करने लगता है। इसके लिए जब कभी आपको हिचकी आती है, तो एक चम्मच शहद का सेवन करें।
नींबू और चीनी
अगर आप हिचकी से परेशान हैं, तो नींबू और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू को दो भाग में काट लें। अब एक भाग पर चीनी छिड़कें और चूसें। इस उपाय को करने से बहुत जल्द आपको असर देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।