Move to Jagran APP

अगर लॉकडाउन में खरीददारी के लिए जाते हैं बाहर तो इन चीज़ों का खास ख्याल रखें

अपनी यात्रा को सीमित करें। इसके लिए जरुरी है कि जरुरत की चीजों को अधिक मात्रा में ले आंए ताकि आपको बार-बार बाहर न जाना पड़ें।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 07:14 PM (IST)
अगर लॉकडाउन में खरीददारी के लिए जाते हैं बाहर तो इन चीज़ों का खास ख्याल रखें
अगर लॉकडाउन में खरीददारी के लिए जाते हैं बाहर तो इन चीज़ों का खास ख्याल रखें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी दुनिया में अब तक 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और 11 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। खासकर अमेरिका, इटली और स्पेन में इसने सबसे अधिक तबाही मचाई है। भारत में इसका कहर दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। इस समय देश में Covid-19 से कुल 3 हजार लोग संक्रमित है। ऐसे में यह सबके लिए खतरे की घंटी है कि Covid-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हमें अधिक सावधानियां बरतने की जरुरत है। हालांकि, Covid-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन है । लोग अपने घरों में बंद है और घर से ही काम कर रहे हैं लेकिन खाने-पीने की चीजें बाहर से ही ला रहे हैं। ऐसे में जरुरी है कि आप जब भी बाहर सामान लेने जांए तो कई चीजों का जरुर ख्याल रखें। ऐसा करने से आप Covid-19 के संक्रमण से बच सकते हैं। आइए जानते हैं।

loksabha election banner

बार-बार बाहर न जांए

अपनी यात्रा को सीमित करें। इसके लिए जरुरी है कि जरुरत की चीजों को अधिक मात्रा में ले आंए ताकि आपको बार-बार बाहर न जाना पड़ें। एक चीज का ध्यान रखें कि किसी भी चीज का खपत से अधिक भंडारण न करें।पीक-आवर में बाहर न निकलें। इसके लिए दोपहर का समय सबससे उत्तम है। इस समय आपको दुकान पर कम से कम लोग मिलेंगे, जिससे संक्रमित होने का खतरा कम रहता है। याद रखें कि जब आप दुकान अथवा स्टोर पर रहें तो लोगों से 2 मीटर की दूरी जरुर मेंटेन करें।

घर लौटने पर सबसे पहले अपने हाथों को धोंए

जब आप दुकान पर हों तो जरुरत की चीजों को ही छूंए। खरीददारी करने से पहले बॉस्केट को सैनिटाइज जरुर करें। इसके बाद जब आप घर लौटे तो सबसे पहले अपने हाथों को हैंड वॉश से धोंए। कई लोग घर से बाहर जाते वक्त दस्ताने पहनते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होगा क्योंकि इससे हाथों में एक अतिरिक्त लेयर बनता है जो आपको संक्रमण से बचाता है। दस्ताने पहनने के बाद भी अपने हाथों से चेहरे, मुंह, ऑख और नाक को न छूंए। ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।

पैकेट बंद चीजों को सैनिटाइज करने की जरुरत नहीं है

पैकेट बंद खाने-पीने की चीजों से Covid-19 संक्रमण का खतरा बहुत कम रहता है। ऐसा माना जाता है कि दुकानदार इन चीजों को पैक करते समय हाइजीन का पूरा ध्यान रखते हैं। इसके लिए वह सतह अथवा किसी अन्य चीजों को छूने के बाद अपने हाथों जरुर धोते हैं। फिलहाल पैकेट बंद खाने-पीने की चीजों से डरने की जरुरत नहीं है।

अगर आप बीमार है तो स्टोर पर न जांए

आपको सलाह दिया जाता है कि अगर आप बीमार है तो तो स्टोर पर न जांए। अगर आप में Covid-19 और फ्लू के लक्षण है तो आपको घर में रहने की जरुरत है। कई मौके पर ऐसा देखा गया है कि संक्रमित व्यक्ति में Covid-19 के लक्षण नहीं दिखते हैं और उनके संपर्क में आने से आप संक्रमित हो सकते हैं। अगर आप बीमार हैं और आप में Covid-19 के लक्षण हैं तो खुद को आइसोलेट कर लें।

अगर आपकी आयु 60 से अधिक हैं तो बाहर न जांए

60 साल से अधिक आयु के लोगों को  Covid-19 से ज्यादा खतरा है। ऐसे में आप होम डिलीवरी का सहारा ले सकते हैं। इ-कामर्स अब भी खुला है। जंहा से आप ऑनलाइन सामान खरीद सकते हैं। इस आयु के लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है। अपने हाथों को नियमित अंतरराल पर हैंड वॉश से धोते रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.