Move to Jagran APP

दांत दर्द में इन चीज़ों का करें इस्तेमाल, जल्द मिलेगा आराम

अगर आप दर्द से परेशान हैं तो पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से दांत दर्द में आराम मिलता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 06:34 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:34 PM (IST)
दांत दर्द में इन चीज़ों का करें इस्तेमाल, जल्द मिलेगा आराम
दांत दर्द में इन चीज़ों का करें इस्तेमाल, जल्द मिलेगा आराम

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दांतों में दर्द एक आम समस्या है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें दांतों में कीड़े लग जाना, मसूढ़ों में तकलीफ और कैल्शियम की कमी हैं। खासकर बच्चों में यह समस्या अधिक देखी जाती है, क्योंकि बच्चे चॉकलेट और मिठाइयां अधिक खाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि दांतों का विशेष ख्याल रखें। इसके बावजूद अगर दांत दर्द की समस्या है, तो आप किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर इससे छुटकारा पा सकते हैं।  अगर आपको इस बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

loksabha election banner

लौंग है असरदार

दांतो में दर्द होने पर लौंग और इसका तेल दोनों ही असरकारी होता है। इसके लिए 2-4 लौंग की कलियां मुंह में रखकर उसे चबाएं। ऐसा करने से दांतों के दर्द में आराम मिलता है।

गुनगुने पानी से कुल्ला करें

इसके लिए एक गिलास पानी को गुनगुना गर्म कर लें। अब इसमें आधा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इस पानी से कुल्ला करें। इस दौरान मुंह में कुछ देर तक पानी रखें और फिर कुल्ला करें। इस उपाय को करने से भी दांत दर्द में आराम मिलता है।

पुदीने की चाय का सेवन करें

अगर आप दर्द से परेशान हैं, तो पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से दांत दर्द में आराम मिलता है। आप चाहे तो टी बैग को हल्का गर्म कर दांतों की सिकाई करें। इस उपाय को अपनाने से भी दांत दर्द से निजात मिलता है।

नमक और सरसों का तेल है फायदेमंद

नमक और सरसों का तेल दांत दर्द में फायदेमंद हैं। इसके लिए आधा चम्मच नमक और सरसों तेल की दो-चार बूंदों को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण से दातों की सफाई करें। साथ ही दर्द वाली जगह पर इस पेस्ट को हल्के हाथों से मसाज करें। आपको जल्द ही आराम देखने को मिलने लगेगा।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.