Move to Jagran APP

लॉकडाउन में आंखों की समस्याओं से हैं परेशान, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं

हर 20 मिनट के बाद अपनी आंखों को स्क्रीन से दूर करें। इसके लिए आप स्क्रीन को छोड़ किसी अन्य चीजों को 20 सेकेंड तक देंखे।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 09:08 AM (IST)
लॉकडाउन में आंखों की समस्याओं से हैं परेशान, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं
लॉकडाउन में आंखों की समस्याओं से हैं परेशान, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लॉकडाउन में लोगों की निगाहें मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन पर ही टिकी रहती हैं। कई लोग ऑनलाइन क्लासेज अटेंड कर रहे हैं, तो कई ऑनलाइन पार्टीज अटेंड कर रहे हैं। वहीं, कई लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। इनसे आंखों की समस्याओं का खतरा बढ़ गया है, जिनमें आंखों से पानी निकलना, आंखें लाल होना, आंखों में सूजन होना, सिरदर्द होना प्रमुख हैं। अगर आप भी घंटों स्क्रीन पर समय बिता रहे हैं तो आप इन टिप्स को अपनाकर आंखों की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं-

loksabha election banner

-अपने लैपटॉप अथवा डेस्कटॉप को खुद से कम से कम 50 सेमी दूरी पर रखें। अगर स्क्रीन का मध्य भाग आपकी आंखों के समानांतर नहीं हैं तो इससे आपको गले और रीढ़ में दर्द की समस्या हो सकती है। अगर स्क्रीन आपकी आंखों के ऊपर है तो इससे भी आपको गले की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको स्क्रीन का मध्य भाग अपनी आंखों के समानांतर रखने की जरूरत है।

- कम रोशनी और अंधेरे में काम करने से बचें।

-अगर आपकी आंखों को स्क्रीन की चमक अथवा तेज रोशनी से तकलीफ होती है तो आप चश्मे का यूज करें।

-हर 20 मिनट के बाद अपनी आंखों को स्क्रीन से दूर करें। इसके लिए आप स्क्रीन को छोड़ किसी अन्य चीजों को 20 सेकेंड तक देंखे। इसके बाद स्क्रीन पर आएं।

-लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम करते वक्त एकटक स्क्रीन पर ध्यान न लगाएं। आप अपने पलकों को नियमित अंतराल पर झपकाते रहें। इससे आंखों पर दवाब कम पड़ेगा।

-अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 युक्त चीजों का सेवन करते रहें। इनमें अखरोट, अलसी, मछली और साइट्रस फ्रूट्स हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.