Move to Jagran APP

Deepika Padukone Loves Food: दीपिका पादुकोण की फेवरिट हैं भारत की ये 10 डिशेज़

Deepika Padukones Fav Dishes दीपिका पादुकोण बड़ी फूडी भी हैं और खासकर वह भारतीय खाने की फैन हैं। जब भी वह देश के बाहर होती हैं तो घर के खाने को काफी मिस करती हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 05:46 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 05:46 PM (IST)
Deepika Padukone Loves Food: दीपिका पादुकोण की फेवरिट हैं भारत की ये 10 डिशेज़
Deepika Padukone Loves Food: दीपिका पादुकोण की फेवरिट हैं भारत की ये 10 डिशेज़

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Deepika Padukone's Fav Dishes: बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और एलीगेंट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का अब तक का फिल्मी सफर काफी ग़ज़ब का रहा है। अपने शानदार कला और परफॉर्मेंस की बदौलत इस एक्ट्रेस ने सभी का दिल जीता है और लाखों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी हैं। हम अब तक उनके व्यक्तित्व और उनकी कमाल की यात्रा की प्रशंसा करते आए हैं। इसके अलावा दीपिका फूडी भी हैं और खासकर वह भारतीय खाने की फैन हैं। जब भी वह देश के बाहर होती हैं तो घर के खाने को काफी मिस करती हैं। उनको खाने में नई-नई चीज़ें ट्राई करना पसंद है लेकिन फिर भी भारतीय खाना उनकी लिस्ट में टॉप पर रहता है।

loksabha election banner

तो अगर आप भी दीपिका के फैन हैं तो हम आज बता रहे हैं कि उनको खाने में क्या-क्या पसंद है।

खिचड़ी और अचार

दाल और चावल से बनी ये डिश, अत्यधिक पौष्टिक और पेट के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। दीपिका को खिचड़ी के साथ अचार बेहद पसंद है।

इडली सांभर

जिन लोगों को साउथ इंडियन खाना पसंद होता है वो इडली सांभर के भी शौक़ीन होते हैं। दीपिका भी अलग नहीं हैं, उन्हें नाश्ते में इडली सांभर और नारियल की चटनी पसंद है। 

मराठी वरण

ये दाल से बनी डिश, वरण महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश है। इसमें दाल के अलावा, टमाटर और आलू भी डलता है। 

रसम

दीपिका घर के खाने की शौक़ीन हैं और उन्हें घर पर बना रसम काफी पसंद है। रसम न सिर्फ एक मज़ेदार साउथ इंडियन व्यंजन है बल्कि ये आपकी पाचनक्रिया को बढ़ावा भी देता है।  

सेवपूरी

दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो स्ट्रीट फूड की शौक़ीन हैं और सेवपूरी उस लिस्ट में सबसे ऊपर है। सेंटाक्रूज़ का राम एंड श्याम मुंबई के बाकी लोगों की तरह दीपिका का भी फेवरिट है।

मेंगलोर का सीफूड

मसालेदार फिश करी किसे पसंद नहीं होती है। ऐसे ही दीपिका को भी मेंगलोर का खाना और खासकर सीफूड बेहद पसंद है।

साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी

भारत के ज़्यादातर लोग चाय के शौक़ीन होते हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं जो कॉफी पसंद करते हैं। दीपिका पादुकोण को साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी काफी पसंद है।

मेदू वडा

मेदू वडा भी एक ऐसी साउथ इंडियन डिश है जो दीपिका को अपने कॉलेज के दिनों से पसंद है और वह आज भी उनकी फेवरेट खाने की लिस्ट में बरकरार है।  

मसाला डोसा

एक स्वादिष्ट डोसे के लिए शायद ही दीपिका कभी मना कर सकें। हमें पता चला है कि उन्हें बचपन से ही मसाला डोसा बेहद पसंद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.