Move to Jagran APP

Health Tips: मौसम का मिजाज बदलने से पहले इन टिप्स को फॉलो कर खुद को रखें सेहतमंद

Health Tips बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए नियमित अंतराल पर अपने हाथों को जरूर धोएं। किसी भी अनजान वस्तु को छूने के बाद अपने हाथों को साबुन से साफ कर लें। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के पश्चात भी अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 03:23 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 03:23 PM (IST)
Health Tips: मौसम का मिजाज बदलने से पहले इन टिप्स को फॉलो कर खुद को रखें सेहतमंद
Health Tips: मौसम का मिजाज बदलने से पहले इन टिप्स को फॉलो कर खुद को रखें सेहतमंद

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: बदलते मौसम में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। लापरवाही बरतने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इम्यून सिस्टम के कमजोर होने से व्यक्ति के बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। आसान शब्दों में कहे तो जिन व्यक्तियों की इम्युनिटी कमजोर होती है। वे जल्द बीमार पड़ते हैं। वहीं जिनकी इम्युनिटी मजबूत होती है। उनके बीमार होने का खतरा कम रहता है। खासकर, बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए सबसे पहले खान-पान और रहन-सहन में बदलाव करें। अपनी डाइट में विटामिन सी और डी रिच फूड को जरूर शामिल करें। वही रोजाना योग और एक्सरसाइज अवश्य करें। संतुलित आहार लेने और रोजाना व्यायाम करने से आप सेहतमंद रह सकते हैं। इसके अलावा, बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें-

loksabha election banner

हाथों को धोएं

बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए नियमित अंतराल पर अपने हाथों को जरूर धोएं। किसी भी अनजान वस्तु को छूने के बाद अपने हाथों को साबुन से साफ कर लें। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के पश्चात भी अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं। आप चाहे तो सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

संतुलित आहार लें

संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में कैलोरी होती है। संतुलित आहार न लेने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसके अलावा, इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार अवश्य ले। डाइट में ताजे फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। रोजाना घर पर जूस तैयार कर सेवन कर सकते हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। बीमार लोगों से दूरी बनाएं। इससे बीमार होने का खतरा कम हो जाता है। खासकर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें

बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए साफ सफाई का विशेष ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अपने घर को अच्छी तरह से साफ रखें। रुमाल और तौलिए को किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल करने ना दें। जरूरत पड़ने पर मास्क पहन सकते हैं। घर से बाहर निकलते समय मास्क पहन कर निकलें। इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

ठंड की भी तैयारी कर लें

फेस्टिव सीजन चल रहा है। साथ ही ठंड भी दस्तक दे रही है। मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट आती है। इसके चलते लोग अधिक बीमार पड़ते हैं। इसके लोग खुद को मौसम के अनुसार रखें। ठंड बढ़ने पर आप गर्म कपड़े पहन सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.