मच्छर के काटने से जल रही है स्किन, अपनाएं ये 4 उपचार
मच्छर के काटने से कई बार स्किन पर तेज जलन और खुजली होती है जो काफी समय तक बनी रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आज हम आपको 4 प्राकृतिक उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रात को सोते समय मच्छरों ने आपकी नींद में खलल डालने का काम तो जरूर किया होगा। उनकी एक डंक की वजह से आप कई बार गहरी नींद से जाग गए होंगे। उस दौरान स्किन पर तेज जलन और खुजली होती है, जो काफी समय तक बनी रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आज हम आपको 4 प्राकृतिक उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
एलोवेरा
स्किन के लिए एलोवेरा को सबसे बेहतर और लोकप्रिय प्लांट माना गया है। इसके जेल से आप स्किन के कई रोगों को दूर सकते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा न सिर्फ मच्छर के काटने से तत्काल राहत देता है, बल्कि आपकी त्वचा को शांत भी करता है। अगर आप इसके जेल को मच्छर के काटने के बाद स्किन पर लगाते हैं, तो आपको जलन से राहत मिलेगी।
सेब का सिरका
सेब के सिरके यानि एप्ल साइडर वेनेगर (Apple Cider Vinegar) में वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और ब्लड शुगर के स्तर को कम करने जैसे फायदे है। इसका इस्तेमाल कई तरह के घरेलू उपचारों में किया जाता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और कूलिंग नेचर के लिए जाना जाता है। इसलिए, अगर आपको किसी मच्छर ने काट लिया है और उसकी वजह से आपको खुजली और जलन हो रही है, तो आप सेब का सिरका जरूर लगाएं। इसके लिए आप एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच ठंडा पानी लें। फिर इस सॉल्यूशन में एक कपड़े को डुबोएं और जलन वाली जगह पर रखें। आपको जरूर राहत मिलेगी।
शहद
शहद अपने रोगाणुरोधी गुण के लिए जाना जाता है। इसके अंदर संक्रमण को रोकने की क्षमता है। अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से शहद मच्छर के काटने से होने वाले जलन को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके लिए उंगलियों पर थोड़ा शहद लें और इसे जलन वाली जगह पर लगाएं।
नींबू
विटामिन-सी और सिट्रिक एसिड से भरपूर नींबू आपकी त्वचा को चमकदार और हल्का बनाने में मदद कर सकता है। अत्यधिक अम्लीय होने की वजह से नींबू मच्छर के काटने पर एक एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव डालता है। यह खुजली और जलन से राहत देते हुए सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक आधा नींबू लीजिए। फिर इसे 5 से 10 मिनट के लिए प्रभावित जगह पर लगाएं और सादे पानी से धो लें।