विटामिन बी1 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
डाइट चार्ट की मानें तो पुरुषों को रोजाना 1ml और महिलाओं को 5ml विटामिन बी1 का सेवन करना चाहिए। इससे बेरी-बेरी समेत अल्जाइमर कैंसर और चयापचय आदि का खतरा कम हो जाता है। विटामिन बी1 की कमी दूर करने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। कोताही बरतने पर न केवल शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, बल्कि कई बीमारियां भी जन्म लेती हैं। इनमें बेरी-बेरी समेत अल्जाइमर और कैंसर शामिल हैं। ये बीमारियां बी1 की कमी से होती हैं। डाइट चार्ट की मानें तो पुरुषों को रोजाना 1ml और महिलाओं को 5ml विटामिन बी1 का सेवन करना चाहिए। इससे बेरी-बेरी समेत अल्जाइमर, कैंसर और चयापचय आदि का खतरा कम हो जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो विटामिन बी1 की कमी दूर करने के लिए डाइट में आवश्यक पोषक तत्वों को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
विटामिन बी1 की कमी के लक्षण
-थकान
-तेजी से वजन कम होना
-भूख न लगना
-पेट संबंधी परेशानियां
-हाथों और पैरों में झुनझुनाहट
-भूलने की बीमारी
विटामिन बी1 की कमी से बचाव
डॉक्टर्स हमेशा ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। कई अवसर पर महिलाओं को सप्लीमेंट्स खाने की सलाह देते हैं। हालांकि, संतुलित आहार का सेवन कर विटामिन बी1 की कमी को दूर किया जा सकता है। इसकी कमी से मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए आप डाइट में विटामिन-बी जरूर जोड़ें। इसके लिए साबुत अनाज, केला, सेब और पालक का सेवन कर सकते हैं। इनमें विटामिन-बी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
पालक को शामिल करें
पालक में ल्यूटिन, पोटैशियम, फाइबर, फ़ोलेट और विटामिन-इ पाए जाते हैं। इसमें मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो पीएमएस के लक्षणों के प्रभाव को कम करता है। साथ ही विटामिन बी1 की कमी भी दूर होती है। पालक हड्डियों के लिए भी गुणकारी है। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और अस्थमा का खतरा कम हो जाता है।
अंडे खाएं
इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। जबकि, पीले भाग में विटामिन-डी पाया जाता है। साथ ही अंडे में कम मात्रा में विटामिन बी1 पाया जाता है। डॉक्टर्स हमेशा विटामिन बी1 की कमी को दूर करने अंडे खाने की सलाह देते हैं।
संतरे खाएं
मेटाबॉलिज्म को गति प्रदान करने में विटामिन-सी अहम भूमिका निभाता है। ऑक्सीडेटिव तनाव से मेटाबॉलिज्म गति धीमा हो जाता है। विटामिन बी1 की कमी से भी मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है। इसके लिए रोजाना संतरे जरूर खाएं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।