Move to Jagran APP

तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो फॉलो करें Mediterranean Diet

विशेषज्ञ भी मोटापे से निजात पाने के लिए कैलोरीज काउंट करने की सलाह देते हैं। साथ ही वर्कआउट जरूर करें। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं तो Mediterranean Diet का सहारा ले सकते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 04:11 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 04:11 PM (IST)
तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो फॉलो करें Mediterranean Diet
इस डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, सीफ़ूड खाने की सलाह दी जाती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते आजकल कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं, जिनमें एक मोटापा है। मोटापे से कई बीमारियां भी दस्तक देती हैं। इनमें डायबिटीज, जोड़ों में दर्द, उच्च रक्त चाप और ह्रदय रोग शामिल हैं। यह एक आनुवांशिक बीमारी है जो पीढ़ी देर पीढ़ी चलती रहती है। इसके अलावा, जंक फ़ूड के अधिक सेवन से भी वजन बढ़ता है। इसके लिए डाइट में कम कैलोरीज लें। विशेषज्ञों की मानें तो केवल खानपान पर ध्यान देने से वजन कम नहीं किया जा सकता है। इसके लिए एक्सरसाइज जरूरी है। एक्सरसाइज वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आप रोजाना एक्सरसाइज के अलावा वॉकिंग और जॉगिंग का भी सहारा ले सकते हैं। साथ ही वर्कआउट जरूर करें।  अगर आप सभी हथकंडे अपना चुके हैं। इसके बावजूद बढ़ते वजन को कम करने में सफलता नहीं मिली है, तो Mediterranean Diet का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि Mediterranean Diet क्या है और कैसे यह मोटापे में कारगर साबित होती है।

loksabha election banner

Mediterranean Diet क्या है

इस डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, सीफ़ूड खाने की सलाह दी जाती है। चिकन और अंडे भी इस डाइट के हिस्से होते हैं। साथ ही रेड मीट को सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, चीनी, प्रोसेस्ड फूड्स, रिफाइंड ऑयल आदि चीज़ों से परहेज करें। जबकि, सीमित मात्रा में अल्कोहल का सेवन कर सकते हैं। यह डाइट सभी के लिए फ्लेक्सिएबल है। इसके लिए Mediterranean Diet ट्रेंडिंग में है।

Mediterranean diet के फायदे

-वजन घटाने के लिए Mediterranean diet वरदान है। इस डाइट से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

-स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

-डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

-Mediterranean diet से सूजन कम होती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.