Move to Jagran APP

मोटापे से हैं परेशान, तो रोजाना पिंए ये चीज, जल्द दिखेगा असर

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह में खाली पेट गुनगुना गर्म पानी पिएं। इससे आपको जल्द ही असर देखने को मिल सकता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 01:36 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 01:36 PM (IST)
मोटापे से हैं परेशान, तो रोजाना पिंए ये चीज, जल्द दिखेगा असर
मोटापे से हैं परेशान, तो रोजाना पिंए ये चीज, जल्द दिखेगा असर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल मोटापा एक आम समस्या बन गई है। इस बीमारी से हर तीसरा व्यक्ति परेशान है। मोटापे से न केवल शारीरिक संरचना में बदलाव होता है, बल्कि कई बीमारियां जन्म भी लेती हैं। बढ़ते वजन के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें गलत खानपान और खराब दिनचर्या प्रमुख हैं। इसके साथ ही डाइट के अनुसार वर्क आउट नहीं करने और आनुवांशिकी की वजह से भी वजन बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी डाइट और वर्कआउट पर विशेष ध्यान दें। इसके बावजूद भी अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो इन चीजों का रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

गुनगुना गर्म पानी पिएं

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह में खाली पेट गुनगुना गर्म पानी पिएं। इससे आपको जल्द ही असर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो सुबह में खाली पेट गर्म पानी पीने से फैट बर्न होता है।

गुनगुना गर्म पानी और शहद मिलाकर पिएं

आप चाहे तो गुनगुने गर्म पानी को टेस्टी बना सकते हैं। इसके लिए आप इसमें एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसके सेवन से फैट बर्न होता है, जिससे  वजन जल्दी घटता है।

मेथी पानी पिएं

वजन कम करने में मेथी दानों का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी के दाने भिगो दें। अगली सुबह को मेथी को अलग कर पानी पिएं। जबकि मेथी के दानों को चबाकर खा लें। यह उपाय बहुत असरदार है।

दही और केले का सेवन करें

केले में फाइबर और दही में प्रोटीन पाया जाता है। जहां फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है। वहीं, प्रोटीन शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। इसके लिए वजन कम करने में दही और केले बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह में खाली पेट दही और केले को मिलाकर स्मूदी बनाकर सेवन करें। आपको जल्द सुखद परिणाम देखने को मिलेगा।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.