Move to Jagran APP

डाइट में इन चीजों को शामिल कर आप बढ़ा सकते हैं अपनी आयु, जल्द दिखने लगेगा फर्क

क्वेरसेटिन में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो सूजन कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही क्वेरसेटिन से कैंसर सेल्स समाप्त होता है और शुगर कंट्रोल में रहता है। क्वेरसेटिन खट्टे फलों और सब्जियों में पाया जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 04:02 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 04:02 PM (IST)
डाइट में इन चीजों को शामिल कर आप बढ़ा सकते हैं अपनी आयु, जल्द दिखने लगेगा फर्क
डाइट में इन चीजों को शामिल कर आप बढ़ा सकते हैं अपनी आयु, जल्द दिखने लगेगा फर्क

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में सेहतमंद रहना एक मुश्किल टास्क है। खासकर, कोरोना महामारी के चलते यह और भी कठिन हो गया है। इसके लिए खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान दें। विशेषज्ञों की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए रोजाना संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और एक्सरसाइज जरूरी है। लापरवाही बरतने पर व्यक्ति बीमार हो सकता है। इससे उनकी सेहत पर असर पड़ता है। वहीं, लंबे समय तक बीमार रहने से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इससे आयु भी क्षीण होती है। अगर आप भी सेहतमंद रहकर लंबी उम्र जीना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

ओमेगा-3 फैटी एसिड

ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में सहायक होता है। इससे हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए डाइट में सीफूड्स, अलसी, अखरोट, किया सीड्स आदि चीजों को शामिल करें।

विटामिन-डी

विटामिन-डी का प्रमुख स्त्रोत सूर्य की किरणें हैं। इससे हड्डी, दांत और मसल्स मजबूत होते हैं। आप अपनी डाइट में मशरूम, दूध और डेयरी उत्पादों को शामिल कर विटामिन-डी प्राप्त कर सकते हैं।

विटामिन-बी

बॉडी सेल्स के सही से काम करने के लिए विटामिन-बी बहुत जरूरी है। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, साल्मन और दाल को जरूर शामिल करें। इन चीजों के रोजाना सेवन से आप सेहतमंद रह सकते हैं।

क्वेरसेटिन

क्वेरसेटिन में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही क्वेरसेटिन से कैंसर सेल्स समाप्त होता है और शुगर कंट्रोल में रहता है। क्वेरसेटिन खट्टे फलों और सब्जियों में पाया जाता है। इसके लिए डाइट में प्याज, सेब अजमोद को जरूर शामिल करें।

EGCG

EGCG से सूजन और वजन कम होता है। साथ ही पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए ग्रीन टी का सेवन करें, सेब और कीवी खाएं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.