सेहतमंद रहने के साथ जीना चाहते हैं लंबी उम्र, तो फॉलो करें Platter Diet
सेहतमंद रहने के लिए दलिया का सेवन जरूर करें। देश के विभिन्न हिस्सों में दलिया बनाकर खाई जाती है। डॉक्टर भी बीमार मरीजों को दलिया खाने की सलाह देते हैं। इसमें गेंहू क्विनोआ ओट्स ब्राउन राइस बेरीज आदि साबुत अनाज शामिल होते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल कई प्रकार की डाइट ट्रेंडिंग में हैं। इनमें कीटो डाइट, वीगन डाइट, Whole30, डैश डाइट और Platter Diet शामिल हैं। Platter Diet को हावर्ड यूनिवर्सिटी ने तैयार किया है। इस डाइट का मुख्य मकसद सेहतमंद रहने के साथ लंबी उम्र पाना है। आधुनिक समय में लोगों की खराब दिनचर्या, गलत खानपान, तनाव और आलसपन की वजह से कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। इनसे सेहत पर प्रतिकूल पड़ता है। साथ ही आयु भी क्षीण होती है। इसके लिए हार्वड यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में एक शोध की गई। इस शोध में बैलेंस डाइट पर पुनर्विचार कर Platter Diet तैयार किया गया है। शोध की मानें तो Platter Diet फॉलो करने से व्यक्ति सेहतमंद रह सकता है और उम्र भी बढ़ती है। आइए, इस डाइट के बारे में सबकुछ जानते हैं-
फलों और सब्जियों का अधिक सेवन करें
अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को अधिक शामिल करें। आसान शब्दों में कहें तो आपकी आधी प्लेट फल और सब्जी से सजी होनी चाहिए। हालांकि, अपनी प्लेट में फ्रेंच फ्राई न शामिल करें। अपनी डाइट में मटर, बीन्स और विभिन्न दालों को शामिल करें।
साबुत अनाजों का सेवन करें
सेहतमंद रहने के लिए दलिया का सेवन जरूर करें। देश के विभिन्न हिस्सों में दलिया बनाकर खाई जाती है। डॉक्टर भी बीमार मरीजों को दलिया खाने की सलाह देते हैं। इसमें गेंहू, क्विनोआ, ओट्स, ब्राउन राइस, बेरीज आदि साबुत अनाज शामिल होते हैं। एक शोध से पता चला है कि साबुत अनाजों के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम हो जाता है।
प्रोटीन का सेवन करें
अपनी डाइट में मछली, चिकन, बीन्स, नट्स आदि चीजों को शामिल करें। आप इन चीजों को डाइट में सलाद में शामिल कर सेवन कर सकते हैं। रेड और प्रोसेस्ड मीट सीमित मात्रा में खाएं।
क्या पिएं
शुगर युक्त चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। खासकर कोल्ड ड्रिंक से दूर रहें। डेयरी प्रोडक्ट भी सीमित मात्रा में सेवन करें। फ्रूट जूस के बदले में ताजे फलों का सेवन करें। आप सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन टी, कॉफ़ी और सामान्य पानी पिएं। फ़ूड चार्ट की मानें तो रोजाना अधिकतम 2 कप (कभी कभार 4 कप) से अधिक कॉफी और टी का सेवन न करें। साथ ही रोजाना वर्कआउट और योग जरूर करें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।