Move to Jagran APP

Health Tips: किडनी को रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

Health Tips किडनी का कार्य रक्त से पानी और सोडियम को अलग करना है। इसके लिए शरीर हायड्रेट रहना अनिवार्य है। शरीर में पानी की कमी से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगता है। इसके लिए रोजाना 8 गिलास पानी पिएं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 03 Dec 2022 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 08:43 AM (IST)
Health Tips: किडनी को रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
Health Tips: किडनी को रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: आधुनिक समय में सेहतमंद रहना मुश्किल टास्क होता है। खासकर, इंटरनेट के जमाने में यह और भी कठिन हो गया है। लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। ख़राब दिनचर्या, गलत खानपान और अत्यधिक आराम की वजह से कई बीमारियां घर कर जाती हैं। साथ ही शरीर के सभी अंगों पर बुरा असर पड़ता है। गलत खानपान से किडनी पर भी असर पड़ता है। किडनी की गिनती शरीर के प्रमुख अंगों में होती है। इसका कार्य रक्त को शुद्ध करना है। यह रक्त से पानी और सोडियम का फिल्टर करता है। किडनी शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप भी किडनी को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

पानी अधिक पिएं

किडनी का कार्य रक्त से पानी और सोडियम को अलग करना है। इसके लिए शरीर हायड्रेट रहना अनिवार्य है। शरीर में पानी की कमी से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगता है। इसके लिए रोजाना 8 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। साथ ही शरीर का शुद्धीकरण हो जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।

एक्सरसाइज करें

डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। आसान शब्दों में कहें तो एक्सरसाइज सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज करने से किडनी स्वस्थ रहता है। साथ ही रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। वहीं, अगर आपके पास पर्याप्त समय नहीं है, तो रोजाना स्किपिंग और साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं।

पेशाब को न रोकें

कुछ लोगों की आदत पेशाब रोकने की होती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इस आदत को बदल लें। इससे किडनी पर दबाव पड़ता है। लंबे समय तक पेशाब को रोककर रखना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

जंक फूड का सेवन कम करें

डिब्बा बंद और बाजार में मिलने वाली जंक फूड्स के सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे मोटापा, मधुमेह, कब्ज, बवासीर समेत किडनी की बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए जंक फूड से परहेज करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.