Diabetes: करना चाहते हैं बढ़ते शुगर को कंट्रोल, तो सर्दियों में जरूर खाएं कसूरी मेथी
Diabetes इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे फाइबर फ्लेवोनोइड्स हाइपोकोलेस्टेरोलेमिक एंटीऑक्सीडेंट गैलेक्टगॉग पोटेशियम पाए जाते हैं जो मोटापा मधुमेह हृदय रोग में फायदेमंद होते हैं। इसमें पाया जाना वाला यौगिक हाइपोग्लाइसेमिक बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes: डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। यह बीमारी बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रही है। खासकर, भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दुनियाभर में सबसे अधिक है। यह चिंता का विषय है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2045 तक डायबिटीज के मरीजों की संख्या 70 करोड़ तक पहुंच सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रक्त में शर्करा बढ़ने से डायबिटीज की बीमारी होती है। इस बीमारी के होने के कारण हैं। इनमें खराब दिनचर्या, गलत खानपान और अत्यधिक आराम भी शामिल हैं। इसके अलावा, यह एक आनुवांशिकी रोग भी है। इसके लिए खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान दें। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सर्दियों में कसूरी मेथी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई शोधों में भी डायबिटीज के मरीजों को शुगर कंट्रोल करने के लिए कसूरी मेथी खाने की सलाह दी गई है। आइए, कसूरी मेथी के फायदे जानते हैं-
कसूरी मेथी क्या है ?
कुछ लोगों का कहना होता है कि मेथी के पत्तों को सुखाकर कसूरी मेथी तैयार किया जाता है। हालांकि, कसूरी मेथी भिन्न है। इसका संबंध मेथी के परिवार से ही है। देश के कई राज्यों में कसूरी मेथी की खेती की जाती है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे फाइबर, फ्लेवोनोइड्स, हाइपोकोलेस्टेरोलेमिक, एंटीऑक्सीडेंट, गैलेक्टगॉग, पोटेशियम पाए जाते हैं, जो मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग में फायदेमंद होते हैं। इसमें पाया जाना वाला यौगिक हाइपोग्लाइसेमिक बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को कसूरी मेथी का सेवन कर सकते हैं।
कैसे करें सेवन
कसूरी मेथी का सेवन सभी तरीकों से कर सकते हैं। आप चाहे तो कसूरी मेथी की चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच कसूरी मेथी को भिगोकर रख दें। अगली सुबह कसूरी मेथी को छानकर अलग कर लें। अब पानी को पी जाएं। आप चाहे तो जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए सब्जी में भी कसूरी मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।