Move to Jagran APP

डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए स्नैक्स में खाएं ये चीजें

सेब में विटामिन बी सी और पोटैशियम पाए जाते हैं। वहीं मूंगफली में मैग्नीशियम मैंगनीज और विटामिन-इ पाए जाते हैं। सेब में पॉलीफिनोल एंटी-ऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं जिनसे अग्नाशय सेल्स सुरक्षित रहता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सेब और मूंगफली युक्त सलाद का सेवन करना चाहिए।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 05:52 PM (IST)
डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए स्नैक्स में खाएं ये चीजें
विशेषज्ञों की मानें तो प्रोटीन ब्लड शुगर कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसमें मीठे से गुरेज करना पड़ता है। इस बीमारी में ब्लड शुगर कंट्रोल करना बड़ी चुनौती होती है। डॉक्टर्स भी डायबिटीज के मरीजों को डाइट में शुगर की जगह प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी डाइट्स लेने की सलाह देते हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आप स्नैक्स में इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इनके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

एप्पल-पीनट बटर सलाद

सेब में विटामिन बी, सी और पोटैशियम पाए जाते हैं। वहीं, मूंगफली में मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन-इ पाए जाते हैं। सेब में पॉलीफिनोल एंटी-ऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं, जिनसे अग्नाशय सेल्स सुरक्षित रहते हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सेब और मूंगफली युक्त सलाद का सेवन करना चाहिए।

उबले अंडे खाएं

विशेषज्ञों की मानें तो प्रोटीन ब्लड शुगर कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त उबले अंडे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इससे मोटापा और डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए एग सलाद का सेवन कर सकते हैं। इसमें उबले अंडे और सब्जियों को मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

उबली सब्जियां और हम्मस का आनंद लें

बढ़ती भूख को कम करने के लिए उबली सब्जियां का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए गाजर, चुकंदर, ब्रोकली और शिमला मिर्च को उबालकर सेवन कर सकते हैं। वहीं, स्वाद बढ़ाने के लिए हम्मस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

होममेड एनर्जी बार्स

डायबिटीज के मरीज स्नैक्स के लिए एनर्जी बार्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए ओट्स, पीनट बटर और भिन्न-भिन्न तरीके के सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इसे काम के दौरान भी खाया जा सकता है। इन चीजों के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। इसके बारे में ज़्यादा जानकारी या फिर मेथी को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.