Move to Jagran APP

How To Sleep Better At Night: नींद आने में होती है दिक्कत तो आज़माएं ये 6 तरीके!

How To Sleep Better At Night ऐसे कई लोग हैं जिन्हें रात में सोने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यही वजह है कि ये लोग नींद पूरी करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 10:03 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 05:17 PM (IST)
How To Sleep Better At Night: नींद आने में होती है दिक्कत तो आज़माएं ये 6 तरीके!
How To Sleep Better At Night: नींद आने में होती है दिक्कत तो आज़माएं ये 6 तरीके!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। How To Sleep Better At Night:  कुछ लोग इतने खुशकिस्मत होते हैं कि बिस्तर पर लेटते ही उन्हें नींद आ जाती है, वहीं, कई लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए सोना किसी जंग से कम नहीं होता। वो सारी रात सिर्फ करवटें ही बदलते रह जाते हैं और जब तक उन्हें नींद आती है तो कुछ ही देर में उठने का समय हो जाता है। 

loksabha election banner

रात में सोने के लिए ऐसे लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यही वजह है कि ये लोग नींद पूरी करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। 

हालांकि, रात में तुरंत नींद के लिए सोने से पहले गर्म पानी से नहाना काफी हद तक फायदेमंद रहता है। गुनगुने पानी से नहाने से आपके दिमाग़ को सुकून मिलता है, शरीर का तापमान कम हो जाता है, जिसकी वजह से आपको नींद आ जाती है। हालांकि, सोने से पहले नहाने का भी सही समय है वरना ये उपाय भी काम नहीं करेगा। 

सोने का सही समय

एक रिसर्च की मानें तो, अगर आप सोने से 1-2 घंटे पहले नहा लेते हैं तो आपको तुरंत नींद आ जाएगी।  

क्या कहती है रिसर्च

ये रिचर्स शाहाब हगायेह (जो बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के पीएचडी कैंडीडेट थे) के नेतृत्व में की गई थी। इस दौरान नहाने का समय, पानी का तापमान और नींद की क्वालिटी के बीच के जुड़ाव पर अध्यनन किया गया था। अध्यननकर्ताओं ने इस दौरान 5,322 केस स्टडीज़ की थीं और नतीजे पर पहुंचने के लिए कई तरह की मेथड का उपयोग किया था।  

आखिर में पाया गया कि सोने से एक या दो घंटे पहले 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान वाले पानी से नहाने पर गहरी नींद आ जाती है। ऐसा करने पर आपको सिर्फ 10 मिनट नींद आ जाएगी।   

सोने के अन्य उपाय

सोने से पहले नहाना शायद तुरंत नींद के लिए अब तक का बेस्ट उपाय है। इससे ब्लड सर्क्यूलेशन बेहतर होता है, शरीर का तापमान कम हो जाता है और आपको नॉर्मल समय से ज़्यादा जल्दी नींद आ जाती है। लेकिन इसके अलावा भी कई उपाय हैं जिससे आपको नींद आ सकती है: 

1. देर शाम या खासकर रात में कॉफी न पिएं।

2. रोज़ाना सोने और उठने का समय एक ही रखें। 

3. रात का खाना देर से न खाएं। 

4. आपकी मैटरेस और तकिया आरामदायक होना चाहिए।

5. हो सके तो दिन में न सोएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.