Move to Jagran APP

इन बीमारियों के लिए वरदान है लहसुन, जानें, जानें-इसके अद्भुत फायदे

लहसुन में एलिसिन पाया जाता है जो कई बीमारियों में लाभदायक होता है। इसके लिए रोजाना खाली पेट लहसुन के दो जावे का सेवन करें। इसके बाद एक गिलास पानी पिएं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही संक्रमण रोग में आराम मिलता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 07:30 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 07:30 PM (IST)
इन बीमारियों के लिए वरदान है लहसुन, जानें, जानें-इसके अद्भुत फायदे
गलत खानपान और खराब दिनचर्या के चलते बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आयुर्वेद में लहसुन को औषधि का दर्जा प्राप्त है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर रक्तचाप, कब्ज, संक्रमण और दांतों के दर्द में भी फायदेमंद है। डॉक्टर्स भी रोजाना डाइट में लहसुन शामिल करने की सलाह देते हैं। प्राचीन समय से लहसुन का उपयोग दवा की तरह किया जाता है। साथ ही जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसमें गंधक पाया जाता है, जिससे स्वाद तीखा हो जाता है। अगर आपको इसके फायदे के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

loksabha election banner

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है

गलत खानपान और खराब दिनचर्या के चलते बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। डॉक्टर्स की मानें तो लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना लहसुन का सेवन जरूर करें। अगर लहसुन में पाए जाने वाले गंधक के चलते लहसुन का सेवन नहीं कर पाते हैं, तो शहद के साथ सेवन कर सकते हैं। डॉक्टर्स रोजाना सुबह में खाली पेट लहसुन की दो जावे खाने की सलाह देते हैं।

पेट संबंधी विकारों में मिलता है आराम

लहसुन पेट संबंधी विकारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, एसिडिटी, बदहजमी में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए जब कभी पेट संबंधी विकार उतपन्न हो, तो लहसुन का सेवन कर सकते हैं।

दर्द में दवा समान

अक्सर दादी-नानी बच्चे की मालिश सरसों तेल में लहसुन और जायफल को गुनगुना गर्म कर करते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही चोट और मोच के दर्द की समस्या भी दूर होती है। इसके लिए चोट लगने अथवा बदन दर्द की स्थिति में लहसुन तेल से मालिश कर सकते हैं। वहीं, सर्दी लग जाने पर लहसुन तेल से पैरों के तलवे की मालिश करनी चाहिए। इससे भी आराम मिलता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो कई बीमारियों में लाभदायक होता है। इसके लिए रोजाना खाली पेट लहसुन के दो जावे का सेवन करें। इसके बाद एक गिलास पानी पिएं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही संक्रमण रोग में आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.