Move to Jagran APP

Garlic Side Effects: इन लोगों के लिए ज़हर से कम नहीं है लहसुन, खाने से पहले जान लें नुकसान

Garlic Side Effects लहसुन का स्वाद काफी स्ट्रॉन्ग होता है इसलिए कई लोग इसके दीवाने होते हैं तो कई लोगों को यह बिल्कुल नहीं भाता। आप यह भी जानते होंगे कि आयुर्वेद में लहसुन का उपयोग कई रोग के उपचार के लिए भी किया जाता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 09:51 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 10:32 AM (IST)
Garlic Side Effects: इन लोगों के लिए ज़हर से कम नहीं है लहसुन, खाने से पहले जान लें नुकसान
इन लोगों के लिए ज़हर से कम नहीं है लहसुन, खाने से पहले जान लें नुकसान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Garlic Side Effects: कई गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए कई मायनों में लाभदायक साबित होता है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल लगभग सभी तरह के भारतीय पकवानों में किया जाता है। क्योंकि इसका स्वाद काफी स्ट्रॉन्ग होता है इसलिए कई लोग इसके दीवाने होते हैं, तो कई लोगों को यह बिल्कुल नहीं भाता। आप यह भी जानते होंगे कि आयुर्वेद में लहसुन का उपयोग कई रोग के उपचार के लिए भी किया जाता है।

loksabha election banner

लेकिन जिन चीज़ों के फायदे होते हैं, उनके कुछ नुकसान भी होते हैं। इसी तरह लहसुन के भी कुछ नुकसान हैं। आइए जानें कि किन लोगों को लहसुन के सेवन से बचना चाहिए?

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं न खाएं

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। प्रेग्नेंसी में इससे लेबर प्रेरित हो सकता है। वहीं, स्‍तनपान कराने वाली महिलाएं अगर ज़्यादा लहसुन खा लें, तो इससे दूध के स्वाद को बदल सकता है।

मतली, उल्टी और सीने में जलन

एक हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, खाली पेट लहसुन खाने से कई लोगों को सीने में जलन, मतली या उल्टी हो सकती है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया कि लहसुन में ऐसे यौगिक होते हैं, जो एसिडिटी की वजह बन सकते हैं।

छोटे बच्‍चों को न दें

छोटे बच्चों के लिए रोज़ाना लगभग 300 मिलीग्राम लहसुन का सेवन ठीक माना जाता है। इसके अलावा बच्चों की त्वचा पर इसे न लगाएं, इससे उनकी नाज़ुक त्वचा जल सकती है।

हो सकती है ज़्यादा ब्‍लीडिंग

प्राकृतिक रूप से लहसुन में ख़ून को पतला करने के गुण होते हैं। इसलिए इसे ज़्यादा न खाएं। लहसुन का सेवन रक्त पतला करने वाली दवाओं जैसे कि वार्फरिन, एस्पिरिन आदि के साथ नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से सेहत पर जोखिम बढ़ सकता है।

लीवर के लिए अच्छा नहीं

लीवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसमें दिक्कत आने से बाकी अंगों पर भी असर पड़ना शुरू हो जाता है। लिवर रक्त को साफ करने के साथ वसा चयापचय, प्रोटीन चयापचय और हमारे शरीर से अमोनिया को हटाने जैसे कई ज़रूरी काम करता है। कई शोध में पाया गया है कि लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन नामक यौगिक लिवर में इंफेक्शन का कारण बन सकता है, अगर इसे ज़्यादा मात्रा में खाया जाए।

वेजाइनल इंफेक्‍शन में

अगर किसी महिला को पहले से वेजाइनल इंफेक्‍शन है, तो लहसुन के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे संक्रमण बढ़ सकता है।

कितना लहसुन खाना है सुरक्षित?

आप रोज़ाना लहसुन की 2 से 3 कलियां खा सकते हैं, इससे आपको फायदा मिलेगा।

Disclaimer:लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.