Move to Jagran APP

Malaika Arora: अदाकारा मलाइका अरोड़ा की तरह फिट रहने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान

Malaika Arora हाल ही में उन्होंने फिट रहने का राज अपने फैंस के साथ शेयर किया है। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर दी है। उनका मानना है कि फिटनेस का संबंध डाइट और एक्सरसाइज से है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 11:05 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 02:00 PM (IST)
Malaika Arora: अदाकारा मलाइका अरोड़ा की तरह फिट रहने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान
Malaika Arora: अदाकारा मलाइका अरोड़ा की तरह फिट रहने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Malaika Arora: अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं। उनके फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। मलाइका भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस दौरान वह ब्यूटी, डाइट और फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिट रहने का राज अपने फैंस के साथ शेयर किया है। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर दी है। उनका मानना है कि फिटनेस का संबंध डाइट और एक्सरसाइज से है। अगर आप रोजाना संतुलित आहार लेते हैं और एक्सरसाइज करते हैं, तो आप हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं। इसके लिए मलाइका अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देती हैं। फिटनेस के मामले में 48 वर्षीय मलाइका टॉप पर हैं। अगर आप भी अदाकारा मलाइका अरोड़ा की तरह फिट रहना चाहते हैं, तो ये डाइट प्लान जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

-ख़बरों की मानें तो मलाइका 7:30 में डिनर कर लेती हैं। इसके बाद वह तकरीबन 16 घंटे तक इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग ऐसा डाइट प्लान है, जिसके अंतर्गत लंबे समय तक भूखे रहकर मील स्किप किया जाता है। 16 से 18 घंटे के उपवास के बाद मलाइका फर्स्ट मील लेती हैं।

-मलाइका रोजाना सुबह में खाली पेट अपना वजन मापती हैं। इससे उन्हें वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

-अदाकारा मलाइका दिन की शुरुआत इम्युनिटी वाटर से करती हैं। इसके लिए कप गुनगुने गर्म पानी में अदरक और नींबू रस मिलाकर सेवन करती हैं।

-इसके बाद फास्टिंग को सूखे मेवे का सेवन कर तोड़ती हैं। सूखे मेवे में अखरोट जरूर शामिल करती हैं।

-इसके बाद योग और एक्सरसाइज करते हैं। योग खत्म होने के बाद नाश्ते में एवोकाडो, टोस्ट, ग्रीन स्मूदी, बेक्ड अंडे, शकरकंद और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं।

-मलाइका कभी लंच स्किप नहीं करती हैं। वहीं, लंच में कोई कोताही नहीं बरतती हैं   लंच में वह कार्ब्स और गुड फैट्स रिच फ़ूड चीजों का सेवन करती हैं।

-रात का भोजन सोने से 3 घंटे पहले कर लेती हैं। वहीं, डिनर में मीट, अंडे और दाल खाना पसंद करती हैं।  

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.