Move to Jagran APP

आर्थराइटिस की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना पिएं यह खास ड्रिंक

डॉक्टर्स की मानें तो वर्तमान समय में महिलाओं को जोड़ों के दर्द की शिकायत अधिक होती है। वहीं इस बीमारी से बुजुर्ग भी पीड़ित रहते हैं। वृद्धावस्था में कैल्शियम की कमी के चलते हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इस वजह से बुजुर्गों में गठिया रोग के लक्षण देखे जाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 01:12 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 01:12 PM (IST)
आर्थराइटिस की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना पिएं यह खास ड्रिंक
डॉक्टर्स की मानें तो वर्तमान समय में महिलाओं को जोड़ों के दर्द की शिकायत अधिक होती है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खराब जीवनशैली गलत खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें एक गठिया रोग है। इसे अंग्रेजी में आर्थराइटिस कहा जाता है। यह बीमारी खून में यूरिक एसिड के बढ़ने और शरीर में कैल्शियम की कमी से होती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को उठने, बैठने और चलने के समय जोड़ों में असहाय दर्द होता है। विशेषज्ञों की माने तो जोड़ों में यूरिक एसिड इकट्ठा होने से व्यक्ति को तकलीफ होती है। गठिया रोग दो प्रकार के हैं- रूमेटाइड आर्थराइटिस और जुवेनाइल इडियोपेथिक आर्थराइटिस। समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह खतरनाक रूप धारण कर लेती है। इसके लिए लापरवाही बिल्कुल न बरतें। गठिया रोग से निजात पाने के लिए आप नजदीक के डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही दर्द को दूर करने के लिए हल्दी वाला पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप एक्साइज और योग भी कर सकते हैं। योग के कई साधन हैं। इनमें भुजंगासन, ताड़ासन और मंडूकासन करने से गठिया रोग में आराम मिलता है। साथ ही आप वाकिंग भी कर सकते हैं। आइए, हल्दी पानी के फायदे के बारे में जानते हैं-

loksabha election banner

गठिया रोग में लाभकारी

डॉक्टर्स की मानें तो वर्तमान समय में महिलाओं को जोड़ों के दर्द की शिकायत अधिक होती है। वहीं, इस बीमारी से बुजुर्ग भी पीड़ित रहते हैं। वृद्धावस्था में कैल्शियम की कमी के चलते हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इस वजह से बुजुर्गों में गठिया रोग के लक्षण देखे जाते हैं। गठिया रोग से निजात पाने के लिए आप हल्दी पानी का सेवन कर सकते हैं। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो दर्द में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए रोजाना एक गिलास पानी में आवश्यकता अनुसार हल्दी मिलाकर सेवन कर सकते। हल्दी पानी के सेवन से गठिया रोग में आराम मिलता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

हल्दी पानी के सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। खासकर कोरोना काल में स्वस्थ रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए हल्दी वाला पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों में भी फायदा मिलता है।

वजन कंट्रोल करने में सहायक

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। आप हल्दी वाला पानी का सेवन कर सकते हैं। हल्दी में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिनसे पाचन तंत्र मजबूत होता है। वहीं, जब आप पानी के साथ हल्दी का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबोलिज्म बढ़ता है। मेटाबॉलिज़्म बढ़ने से वजन कंट्रोल में रहता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.