Move to Jagran APP

सेहत और सुंदरता के लिए रोजाना पिएं ये जूस, जानें इनके फायदे

आलू वजन बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने में मददगार होता है। इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियों में आराम मिलता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 02:48 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 02:48 PM (IST)
सेहत और सुंदरता के लिए रोजाना पिएं ये जूस, जानें इनके फायदे
सेहत और सुंदरता के लिए रोजाना पिएं ये जूस, जानें इनके फायदे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल हर कोई खूबसूरत और हैंडसम दिखना चाहता है। इसके लिए वह कई प्रकार के जतन करता है। इसके बावजूद उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिलती है। चेहरे के दाग, धब्बे, धूप की टैनिंग और ऑयली फेस से खूबसूरती पर ग्रहण लगा जाते हैं। अगर आप भी चेहरे की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो, रोजाना ये जूस पिएं। इसके सेवन से न केवल आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे, बल्कि आप सेहतमंद भी रहेंगे। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

सत्तू पिएं

अगर त्वचा को पोषक तत्व नहीं मिलता है, तो त्वचा अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता को खोने लगती है। जबकि त्वचा रूखी और बेजान सी दिखने लगती है। इस समस्या को दूर करने में सत्तू बहुत कारगर है। इसके लिए आप रोजाना सुबह में सत्तू ड्रिंक पिएं। इसके सेवन से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है और त्वचा में नई कोशिकाओं का सृजन होता है।

आलू का जूस पिएं

आलू वजन बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने में मददगार होता है। इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियों में आराम मिलता है। खासकर लिवर की परेशानियों, हाइपरटेंशन और कैंसर रोगों में लाभदायक होता है। इसके लिए रोजाना सुबह में एक गिलास आलू का जूस पिएं। इससे त्वचा को पोषक तत्व प्राप्त होंगे, जिससे चेहरे की चमक बरकरार रहेगी।

टमाटर का जूस पिएं

टमाटर में लाइकोपेन नामक तत्व पाया जाता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है क्योंकि इसमें पानी प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है। इसके सेवन से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसलिए रोजाना सुबह में एक गिलास टमाटर का जूस जरूर पिएं।

चुकंदर का जूस पिएं

इसमें आयरन और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से खून साफ़ होता है, जिससे त्वचा में होने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसलिए रोजाना सुबह में खाली पेट चुकंदर का जूस जरूर पिएं। आप इनमें से किसी एक जूस का सेवन रोजाना करें। आपको जल्द असर दिखेगा।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.