Move to Jagran APP

Health in Your 30s: उम्र बढ़ने के बावजूद आप जवां दिखना चाहती हैं तो अपनी रूटीन में करें ये बदलाव

Health in Your 30s आप जिस तरह अपनी खूबसूरती का ख्याल रखती हैं उसी तरह अपनी सेहत का भी ध्यान रखेंगी तो हमेशा सदाबहार दिखेंगी। 30 साल के बाद भी आप जवां दिख सकती हैं। बस जरूरत थोड़ा सा ख्याल रखने की है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 10:30 AM (IST)
Health in Your 30s: उम्र बढ़ने के बावजूद आप जवां दिखना चाहती हैं तो अपनी रूटीन में करें ये बदलाव
हमेशा खूबसूरती बरकरार रखना चाहती हैं तो अपनी हेल्थ पर ध्यान दें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लड़कियां 30 की उम्र आने तक अमूमन शादी करके अपनी फैमिली बना लेती हैं। इसके अलावा कुछ दिनों के ब्रेक के बाद आमतौर पर शहर की लड़कियां नौकरी में फिर से जुट जाती हैं। ऐसे में शरीर की तरफ ध्यान न देना भारतीय महिलाओं के लिए आम बात है। हालांकि सजने-संवरने पर अब भी वे बहुत ध्यान देती हैं, लेकिन शारीरिक स्वास्थ्य पर उनका ध्यान धीरे-धीरे पीछे छूटने लगता है। ऐसे में शारीरिक कमजोरियां और मोटापा दोनों साथ आते हैं। लेकिन यकीन मानिए 30-35 की उम्र में भी महिलाएं पूरी तरह जवान दिख सकती हैं। आप जिस तरह अपनी खूबसूरती का ख्याल रखती हैं, उसी तरह अपनी सेहत का भी ध्यान रखेंगी तो हमेशा सदाबहार दिखेंगी। बस जरूरत थोड़ा सा ख्याल रखने की है। ये ख्याल आप कैसे रखेंगी, यहां हम आपको बताते हैं-

loksabha election banner

1 जल्दी सोना जरूरी 

बच्चे और ऑफिस की जल्दबाजी में महिलाएं सब कुछ हड़बड़ी में करती हैं। सुबह बहुत जल्दी उठना पड़ता है। इस कारण सही से नींद नहीं ले पाती। इसलिए शरीर को फिट रखने के लिए पहला काम तो यही करना है कि कम से कम सात घंटे की नींद लेनी है। इसके लिए रात में जल्दी सोना है। इसका सबसे बेहतर उपाय यह है कि सोने से एक घंटे पहले मोबाइल या टीवी न देखें। अगर नींद न आए तो अच्छी किताब पढ़ें।

2 फैटी डायट स्किप करें: 

दफ्तर जाने के चक्कर में नाश्ता बनाने का सही समय नहीं मिल पाता। नतीजतन महिलाएं प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाना और खिलाना पसंद करती हैं। मसलन ब्रेड में बटर या टोस्ट लगा लिया और जल्दी में खाकर निकल गई। इससे शरीर में चर्बी बढ़ जाती है। मोटापे से निजात पाना है तो तेलीय और चिपचिपा पदार्थ अवॉयड करें।

3. गर्म पानी और काढ़ा आदत का हिस्सा बनाएं

भागदौड़ भरी जिंदगी में सब कुछ फास्ट चलता है। ऐसे में शरीर के मेटाबोलिज्म को दुरुस्त रखना जरूरी है। आमतौर पर हमें जब सर्दी-जुकाम होता है, तभी हम गर्म पानी पीते हैं, लेकिन कई वैज्ञानिक शोधों में यह साबित हो चुका है कि गर्म पानी पीने से बहुत लाभ मिलता है। जब भी सुबह उठें, गर्म पानी जरूर पिएं। इसके बाद चाय में या बिना चाय में काढा बनाएं, जिसमें तुलसी पत्ता और दालचीनी और अदरक का भरपूर मिश्रण हो।

4. डायट में रेशा वाली सब्जी का ज्यादा इस्तेमाल करें:

अपनी डाइट में जितना संभव हो, हरी सब्जी को शामिल करें। ऐसी सब्जी जिसमें रेशा ज्यादा होते हैं, ये शरीर में तमाम पोषक तत्वों के साथ-साथ पेट को साफ रखने में मदद करता है। इसके अलावा रोजाना सलाद खाएं। अपने पसंद से सलाद में चीजों को शामिल करें।

5-एक्सरसाइज करना न भूलें:

 बॉडी को फिट रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप एक्सरसाइज करें। किसी न किसी तरह इतना समय जरूर निकालें, जिसमें आप एक्सरसाइज कर सकें। इससे आपके मसल्स टोन होंगे और आपका चेहरा भी खिला रहेगा। उम्र बढ़ने के बावजूद भी आपके चेहरे पर झुरिर्यां नहीं दिखेंगी। एक्सरसाइज अपने मन और तन के हिसाब से खुद डिसाइड करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

                   Written By: Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.