Move to Jagran APP

डायबिटीज के मरीजों को इन 4 फलों का सेवन नहीं करना चाहिए

केले को एनर्जी बूस्टर फल कहा जाता है। इसके सेवन से तत्काल शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। डाइट चार्ट की मानें तो एक केले में 14 ग्राम शुगर और 6 ग्राम स्टार्च होती है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 04:04 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 04:04 PM (IST)
डायबिटीज के मरीजों को इन 4 फलों का सेवन नहीं करना चाहिए
डायबिटीज के मरीजों को इन 4 फलों का सेवन नहीं करना चाहिए

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में डायबिटीज आम समस्या बन गई है। यह बीमारी शरीर में शर्करा स्तर के बढ़ने से होती है। डायबिटीज का इलाज संभव है, लेकिन लापरवाही बरतने से यह खतरनाक साबित हो सकती है। अतः डायबिटीज के मरीजों को खानपान, लाइफस्टाइल और वर्क आउट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस बीमारी में चीनी और चीनी से बने पदार्थों को खाने की मनाही होती है। इसके साथ ही कई ऐसे फल हैं, जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-

loksabha election banner

केले से दूरी बनाएं

केले को एनर्जी बूस्टर फल कहा जाता है। इसके सेवन से तत्काल शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। डाइट चार्ट की मानें तो एक केले में 14 ग्राम शुगर और 6 ग्राम स्टार्च होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को केले का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है।

अनार न खाएं

डायबिटीज के मरीजों को अनार से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके सेवन से शर्करा स्तर बढ़ने का खतरा रहता है। डाइट चार्ट के अनुसार, 100 ग्राम अनार में 14 ग्राम शुगर होती है। अतः अनार का कम से कम सेवन करना चाहिए।

चेरी भी न खाएं

चेरी जिसे अंग्रेजी में स्ट्रॉबेरी कहा जाता है। डायबिटीज के मरीजों को चेरी भी नहीं खानी चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो एक चेरी में 8 ग्राम शुगर होती है। इसके सेवन से शरीर में शर्करा स्तर में इजाफा हो सकता है।

अंगूर से करें परहेज

विशेषज्ञ का कहना है कि अंगूर में शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए, जबकि सेवन करने से पहले रक्त में शर्करा स्तर की जांच कर लेनी चाहिए।  

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.