यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diabetes: डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह में खाली पेट जरूर पीएं नारियल पानी
Diabetes नारियल पानी पीने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes: खराब दिनचर्या और गलत खानपान के चलते डायबिटीज आम समस्या हो गई है। यही एक ऐसी बीमारी है, जो एक लग जाने के बाद ताउम्र साथ रहती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है। वहीं, अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन का निकलना बंद हो जाता है। डायबिटीज कई प्रकार के होते हैं। इनमें टाइप टू डायबिटीज बेहद खतरनाक होता है। टाइप टू डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। साथ ही मीठी चीजों से परहेज करना होता है। लापरवाही बरतने से यह बीमारी बेहद खतरनाक साबित होती है। इससे कई अन्य बीमारियां भी जन्म लेती हैं। इसके लिए डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह में नारियल पानी अवश्य पीएं। कई शोधों में दावा किया गया है कि सुबह में खाली पेट नारियल पानी पीने से शुगर कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह में खाली पेट नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-
शुगर कंट्रोल में रहता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नारियल पानी में पोटैशियम, इलेक्ट्रोलाइट और विटामिन बी के साथ-साथ एंजाइम भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। नारियल पानी पीने का सबसे बेहतर समय सुबह का होता है। यह न केवल डायबिटीज बल्कि बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होता है। हालांकि, डायबिटीज के मरीज अत्यधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन न करें।
वजन कंट्रोल में रहता है
नारियल पानी पीने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता है। वहीं, शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। अतः नारियल पानी बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार होता है।
अनिद्रा में राहत
अगर आपको भी देर रात नींद नहीं आती है और आप इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना नारियल पानी का सेवन जरूर करें। इसमें पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम युक्त चीजों के सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। इससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
