Move to Jagran APP

डायबिटीज के मरीज इन 3 चीज़ों का रोजाना जरूर करें सेवन, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

तुलसी के पौधे आसानी से हर एक घर में मिल जाते हैं। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी तुलसी के पत्ते फायदेमंद होते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 02:47 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 02:47 PM (IST)
डायबिटीज के मरीज इन 3 चीज़ों का रोजाना जरूर करें सेवन, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर
डायबिटीज के मरीज इन 3 चीज़ों का रोजाना जरूर करें सेवन, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल डायबिटीज आम बीमारी बन गई है। इस समय देश में हर छठा व्यक्ति डायबिटीज से ग्रसित है। इस बीमारी की कई वजह हैं। इसके साथ ही यह एक आनुवांशिकी बीमारी भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। मधुमेह यानी डायबिटीज़ रक्त में गलूकोज की मात्रा बढ़ने से होती है। इस बीमारी में खानपान पर विशेष ध्यान देना होता है। खासकर मीठे चीज़ों से परहेज करना होता है और नियमित एक्सरसाइज जरूरी है। अगर खानपान के साथ वर्कआउट नहीं करते हैं, तो इसके बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। इसके साथ ही कई ऐसी चीज़ें हैं, जिनका सेवन करने से डायबिटीज में आराम मिलता है। अगर आपको नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

loksabha election banner

तुलसी के पत्ते

 तुलसी के पौधे आसानी से हर एक घर में मिल जाते हैं। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी तुलसी के पत्ते फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रोजाना खाली पेट तुलसी के 4-5 पत्तों का सेवन करें। ऐसा करने से डायबिटीज में आराम मिलता है।

सहजन के पत्ते

सहजन को अंग्रेजी में ड्रमस्ट‍िक कहते हैं। गांव घर में सहजन के पेड़ बहुत देखे जाते हैं। इसकी सब्जी बनती है। साथ ही यह दवा की तरह भी काम करता है। खासकर डायबिटीज़ में तो यह रामबाण दवा है। इसके लिए सहजन की पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें और इसका सेवन करें। ध्यान रहें कि सहजन की पत्तियों के रस का सेवन सुबह में खाली पेट करें। आप चाहे तो सहजन की पत्तियां भी खा सकते हैं।

नीम के पत्ते

अगर आप सहजन की पत्तियों को खाने में सहज नहीं हैं, तो आप नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसे रोजाना सुबह में खाली पेट सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है। यह न केवल डायबिटीज़ में फायदेमंद है, बल्कि कई अन्य बीमारियों में नीम की पत्तियों का सेवन करना लाभकारी होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.